Fri Mar 13, 2026 | Updated 03:10 AM IST
herzindagi
Mardaani 3 worldwide collection

Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' हिट रही या फ्लॉप, जानें दुनियाभर में कितना हुआ लाइफटाइम कलेक्शन?

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को थियेटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली बताई गई थी और शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी की एक्टिंग को जमकर पसंद किया गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली थी। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना लाइफटाइम कलेक्शन किया है और ये फिल्म हिट रही है या फ्लॉप?
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 13:43 IST

रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3', 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी बच्चियों की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदारन प्रदर्शन किया था। हालांकि, फिल्म की रफ्तार धीमी रही थीं, लेकिन थियेटर से हटते-हटते फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार है। चलिए आपको बताते हैं कि रानी मुखर्जी की फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है, फिल्म हिट रही या फ्लॉप और फिल्म ओटीटी पर कब आने वाली है?

 रानी मुखर्जी का 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3', मर्दानी फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है और जब ये थियेटर्स में आई, तो इससे सभी को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अभी फिल्म की कमाई में छठे हफ्ते में 20-25 लाख जुड़ने की उम्मीद है। बात अगर घरेलू ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन की करें, तो फिल्म की कमाई 60 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इस फिल्म ने इंटरनेशनल थिएटर में लगभग 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 75 करोड़ के आस-पास है। मेकर्स की तरफ से एक ऑफिशियल पोस्ट करके इसे मर्दानी फ्रेंचाइज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बताया गया है। इसके अलावा, प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स 37 करोड़ रुपये में बेचे हैं। ऐसे में ओवरऑल अर्निंग की बात करें, तो फिल्म हिट रही है।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 X Review: देखने लायक है रानी मुखर्जी का अंदाज, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी; टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

'मर्दानी 3' ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


थियेटर रिलीज के लगभग डेढ महीने बाद अब 'मर्दानी 3' ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है, लेकिन थियेटर रिलीज के 8 हफ्ते बाद ही आमतौर पर फिल्में ओटीटी पर आती हैं, तो ऐसे में 27 मार्च को इसके रिलीज होने की उम्मीद बताई जा रही है।


यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: ओपनिंग डे पर खास कमाई नहीं कर पाई 'मर्दानी 3', दूसरे दिन क्या होगा रानी मुखर्जी की फिल्म का हाल?

 

'मर्दानी 3' भी मर्दानी फ्रेंचाइज की हिट फिल्म बन चुकी है। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार है। ऐसे में जिन लोगों ने इसे थियेटर में नहीं देखा, वो ओटीटी पर इस शानदार फिल्म को देख सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।