
Border 2 और Mardaani 3 को लेकर लंबे समय से बज था और कुछ दिन पहले ये दोनों ही फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को और 'मर्दानी 3' 30 जनवरी को थियेटर्स में उतरी थी। बॉर्डर में जहां सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी समेत कई कलाकार हैं, तो वहीं 'मर्दानी 3' का दारोमदार शिवानी शिवाजी रॉव यानी रानी मुखर्जी के कंधों पर ही है। 'बॉर्डर 2' को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं, दूसरी तरफ 'मर्दानी 3' को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को अच्छी ओपनिंग मिली थी और 'मर्दानी 3' की शुरुआत सुस्त रही थी और ये फिल्म धीमी चाल में ही आगे बढ़ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्में अब तक टिकट खिड़की पर कितनी कमाई कर चुकी हैं और कौन-सी फिल्म बाजी मारती नजर आ रही है?
View this post on Instagram
'बॉर्डर 2' का 14वें दिन और 'मर्दानी 3' का 7वें दिन तक का कलेक्शन सामने आ चुका है। बात अगर 'बॉर्डर 2' की करें, तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक लगमभग 350 करोड़ के आस-पास कमाई कर ली है। कई कलेक्शन रिपोर्ट्स में ये कमाई 400 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। वहीं बात अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस की करें, तो इस फिल्म ने कल रात तक 294.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती नजर आ रही है और बहुत धीमी रफ्तार से 300 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो ये फिल्म ओवरऑल 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। बात अगर 'मर्दानी 3' की करें, तो इस फिल्म ने अब तक लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था और अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
View this post on Instagram
'बॉर्डर 2' एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। ये साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी सनी देओल, सनी देओल, मेधा राणा, मोना सिंह, सोनम बाजवा और आन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये साल 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर पर आधारित है। वहीं 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद लीड रोल में हैं। रानी ने फिर बड़े परदे पर शिवानी शिवाजी रॉय के तौर पर वापसी की है और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। वो फिल्म में 93 लड़कियों के गायब होने की गुत्थी सुलझाती दिख रही हैं।
Mardaani 3 जहां बॉक्स ऑफिस पर धीमी चाल चल रही है, वहीं Border 2 भी अब 14वें दिन कमाई के मामले में पस्त पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि इन दोनों में से कौन-सी फिल्म वीकेंड पर फिर से हुंकार भरती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।