Sun Mar 22, 2026 | Updated 12:15 AM IST HZ Awards 2026
Mardaani 3 Box Office Collection Day 1

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: ओपनिंग डे पर खास कमाई नहीं कर पाई 'मर्दानी 3', दूसरे दिन क्या होगा रानी मुखर्जी की फिल्म का हाल?

Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी की परफॉर्मेंस को शानदार बताया जा रहा है हालांकि, कुछ क्रिटिक्स और यूजर्स का कहना है कि इस पार्ट की कहानी पिछले दो पार्ट्स जितनी दमदार नहीं है। फिल्म ओपनिंग डे पर सुस्त नजर आई। ऐसे में देखना होगा कि वीकेंड पर इस फिल्म का क्या हाल होगा?  
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 12:35 IST

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' कल थियेटर्स में रिलीज हो गई है। यह 'मर्दानी' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है और इसका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में रानी एक बार फिर धाकड़ पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में हैं। यश राज फिल्म्स की इस फ्रेंचाइज की शुरुआत साल 2014 में 'मर्दानी' से हुई थी। इसके दोनों पार्ट्स में रानी की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी और फिल्म ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को बहुत इमोशनल और रियल अंदाज में परदे पर उतारा था। ऐसे में तीसरे पार्ट यानी 'मर्दानी 3' से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 'बॉर्डर 2' के तूफान के आगे ओपनिंग डे पर सु्स्त नजर आई है, ऐसे में देखना होगा कि पहले वीकेंड पर फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी।

'मर्दानी 3' ने ओपनिंग डे की इतनी कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ओपनिंग डे 3.80 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मर्दानी 3' की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक दिन पहले देर से शुरू हुई थी और ऐसे में 39 हजार 56 टिकटों की सेल हुई थी। शाम के शोज को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वैसे वीकेंड पर 'मर्दानी 3' की कमाई में उछाल आने की भी उम्मीद है। अब देखना होगा कि आज यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी।

'मर्दानी' फ्रेंचाइज के पिछले दो पार्ट्स को मिला है अच्छा रिस्पॉन्स

'मर्दानी' फ्रेंचाइज के दो पार्ट पहले आ चुके हैं और दोनों को दी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का पहला पार्ट लगभग 21 करोड़ में बना था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2019 में आया था और ये पार्ट 27 करोड़ में बना था। इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 67 करोड़ रुपये कमाए थे। मर्दानी 3 को 75 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए लगभग 100 करोड़ की कमाई करना होगी।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 X Review: देखने लायक है रानी मुखर्जी का अंदाज, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी; टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

क्या है 'मर्दानी 3' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

'मर्दानी 3' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें इमोशंस भी भरपूर हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक धाकड़ और बेखौफ पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रही हैं। रानी मुखर्जी यानी शिवानी शिवाजी रॉय एक महिला एंटागोनिस्ट 'अम्मा' (मल्लिका प्रसाद) से टक्कर ले रही हैं, जो गरीब परिवार की लड़कियो की तस्करी करती है।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Trailer: शिवानी शिवाजी रॉय का फिर दिखा खौफनाक रूप, रोंगटे खड़े कर देगी रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस

 

Mardaani 3 को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।