herzindagi
 mardaani 3 box office collection day 3 rani mukerji film performance and collection

Mardaani 3 Box Office Day 3: 'बॉर्डर 2' के तूफान के आगे नहीं टिक पाई 'मर्दानी 3', पहले रविवार ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही रानी मुखर्जी की फिल्म की चाल

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिनों के मुकाबले अच्छी कमाई की है, लेकिन फिर भी ये फिल्म टिकट खिड़की पर पस्त ही नजर आई। 'बॉर्डर 2' की आंधी में 'मर्दानी 3' की रफ्तार काफी धीमी रही। चलिए आपको बताते हैं कि 'मर्दानी 3' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है और फिल्म का अब तक का कलेक्शन कितना रहा है?
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 13:56 IST

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इस शुक्रवार यानी 30 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिल हैं। जहां कई मूवी क्रिटिक्स ने इसे एक शानदार फिल्म बताया है, तो वहीं कई फिल्म समीक्षकों ने फिल्म को ऐवरेज बताया। सोशल मीडिया पर ऑडियंस ने भी ये फिल्म देखकर अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर भले ही लोगों की अलग-अलग राय हो, लेकिन रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को सभी ने शानदार बताया है। रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' को कुछ खास अच्छी ओपनिंग नहीं मिली थी और 'बॉर्डर 2' की आंधी में 'मर्दानी 3' की कमाई की रफ्तार भी धीमी ही रही है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिनों के मुकाबले अच्छी कमाई की है, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने अब तक कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले रविवार को फिल्म का क्या हाल रहा, फर्स्ट मंडे टेस्ट में फिल्म कितनी कमाई कर सकती है और अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है?

'मर्दानी 3' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है। फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के आगे ये पस्त पड़ती नजर आ रही है। फिल्म को कुछ खास अच्छी ओपनिंग भी नहीं मिली थी। कहीं न कहीं ऑडियंस दोनों फिल्मों के बीच में बंट गई और इस वजह से 'मर्दानी 3' के बिजनेस पर भी असर पड़ रहा है। 'मर्दानी 3' रविवार को कितनी कमाई कर सकती है, इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। अब फिल्म का पहले रविवार का रिपोर्ट कार्ड सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मर्दानी 3' ने रिलीज के तीसरे दिन और पहले रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ और दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसब से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: ओपनिंग डे पर खास कमाई नहीं कर पाई 'मर्दानी 3', दूसरे दिन क्या होगा रानी मुखर्जी की फिल्म का हाल?

'मर्दानी 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फिल्म 'मर्दानी 3' ने भारत में अब तक 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म लगभग 25 करोड़ रपुये कमाई चुकी है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 20.7 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 4.4 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे अपने बजट जितनी कमाई करने के लिए भी काफी मुश्किल होगी। ऐसे में 'मर्दानी 3' का हिट होना मुश्किल लग रहा है। बात अगर इस फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्मों की करें, तो इस फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्में हिट रही थीं। फिल्म के पहले पार्ट का बजट 21 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 करोड़ कमाए थे। वहीं इसका दूसरा 27 करोड़ में बना था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 X Review: देखने लायक है रानी मुखर्जी का अंदाज, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी; टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस


Mardaani 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं बना पाई है। इस फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।