herzindagi
Border 2 box office collection day 6

Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म जल्द पहुंचेगी 200 करोड़ के पार, कमाई में गिरावट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म के रिलीज को आज छठा दिन है और इसका जलवा साफ दिखाई दे रहा है। ओपनिंग डे पर 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद अब ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 12:53 IST

'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सनी देओल की फिल्म को लेकर जबरदस्त बज था और रिलीज के साथ ही फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज मिले हैं और टिकट खिड़की पर भी ये फिल्म कमाई के बड़े रिकॉर्ड्स बना रही है। मल्टी-स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। इसके बाद वीकेंड और 26 जनवरी के दिन फिल्म ने तगड़ी दहाड़ मारी और इसकी कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। कल यानी पांचवे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी ये फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब है और आज यानी छठे दिन भी इसके अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है और फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से कितनी दूर है?

200 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी 'बॉर्डर 2'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार पहुंचने के बेहद करीब है। फिल्म आज शाम तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म कल शाम यानी पांचवे दिन तक भारत में 196.50 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा से ओपनिंग की थी, फिर दूसरे दिन लगभग 36 करोड़ रुपये कमाए थे, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये और चौथे दिन यानी 26 जनवरी को 59 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं पांचवे दिन यानी कल फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसने 19.50 का कलेक्शन किया। इसी के साथ 'बॉर्डर 2' अब देशभर में 196.50 करोड़ कमा चुकी है। आज यानी छठे दिन की बात करें, तो फिल्म ने सुबह 10 बजे तक लगभग 0.48 करोड़ की कमाई कर ली है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगी ये 4 एक्ट्रेसेज, मोना सिंह से लेकर सोनम बाजवा तक का नाम है शामिल; जानें किस हीरो के साथ जमेगी किसकी जोड़ी?

'बॉर्डर 2' बनेगी ब्लॉकबस्टर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


'बॉर्डर 2' का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है और ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म अपने बजट को वसूल चुकी है और अब सुपरहिट होने की तैयारी में है। 'बॉर्डर 2' की सफलता को देखते हुए मेकर्स की तरफ से 'बॉर्डर 3' का भी ऐलान कर दिया गया है। बात अगर 'बॉर्डर 2' की करें, तो इसे काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह लीड रोल में हैं। ये साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

 

यह भी पढ़ें- Border 2 Review: दिल में देशभक्ति की महक भर देगी 'बॉर्डर 2', टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस


Border 2 आज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है और ऐसे में ये कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।