herzindagi
image

Border 2 Box Office Collection Day 5: 26 जनवरी पर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, आज कर सकती है इतनी कमाई

Border 2 Collection: सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'बॉर्डर 2' ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की थी और वीकेंड पर भी इस फिल्म ने बड़ी उछाल मारी। वहीं 26 जनवरी को इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटाते हुए बड़े रिकॉर्ड बनाए।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 12:44 IST

Border 2 Collection Live Updates: सनी देओल की मल्टी-स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने  23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और ओपनिंग डे से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था और वीकेंड और 26 जनवरी के दिन इसकी कमाई में और ज्यादा उछाल आया है। सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी दहाड़ मारी है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही 'धुरंधर' को धूल चटानी शुरू कर दी है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस सभी ने अच्छा रिव्यू दिया है और इस फिल्म को एक इमोशन बताया है। ये फिल्म देशभक्ति की भावना से भरी हुई है और जे पी दत्ता की साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन  कितनी कमाई की है, पांचवे दिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कह रहे हैं और 'बॉर्डर 2' के अब तक का कलेक्शन (Border 2 Collection Day 5) कितना रहा है?

 'बॉर्डर 2' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी दहाड़

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये और चौथे दिन यानी 26 जनवरी को 59 करोड़ रुपये की कमाई की है यानी फिल्म को 26 जनवरी की छुट्टी का सीधा फायदा मिला है। इसी के साथ भारत में फिल्म लगभग 177 करोड़ की कमाई कर चुकी है और वर्ल्डवाइड 250 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी हैं। बात अगर पांचवे दिन के कलेक्शन की करें, तो फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी नजर आ रही है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, 0.41 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 'बॉर्डर 2' न केवल साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी है, बल्कि ओपनिंग डे कलेक्शन में इस फिल्म ने साल 2025 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म 'छावा' को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- Border 2 Review: दिल में देशभक्ति की महक भर देगी 'बॉर्डर 2', टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

क्या 'धुरंधर' को टक्कर दे पाएगी 'बॉर्डर 2'?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

'बॉर्डर 2' को अच्छी ओपनिंग और रिव्यूज मिले हैं। इसे देशभक्ति की भावना से भरपूर फिल्म बताया जा रहा है, जिसका अंत आपको इमोशनल कर देगा। फिल्म में वरुण धवन और अहान शेट्टी की भी काफी तारीफ हो रही है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म धुरंधर को टक्कर दे पाएगी। बात अगर 'धुरंधर' की करें, तो इसका कलेक्शन लगभग 1000 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है और अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 'बॉर्डर 2' बेशक 'धुरंधर' को टक्कर दे सकती है। इसके शोज कई जगह हाउसफुल जा रहे हैं और ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- Border 2 Advance Booking: 'बॉर्डर 2' ने एडंवास बुकिंग में ही कर ली करोड़ों की कमाई, ओपनिंग डे पर टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

 

Border 2 ने अब तक शानदार बिजनेस किया है और अभी आंकड़ों में और उछाल आने की पूरी उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।