herzindagi
 Border 2 movie review

Border 2 Review: दिल में देशभक्ति की महक भर देगी 'बॉर्डर 2', टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

Border 2 First Review Out: सनी देओल की ललकार, वरुण धवन का जोश और दिलजीत दोसांझ का जादू इस वक्त फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है क्योंकि 'बॉर्डर 2' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के बाद कई फैंस ट्विटर पर इसे साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 12:37 IST

सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल इस फिल्म ने थियेटर्स में ऑडियंस को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। फिल्म की कहानी, डायलॉग्स, फौजी की ललकार और देशभक्ति की भावना से भरपूर ये मूवी इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। कई यूजर्स तो अभी से इसे ट्विटर पर ब्लॉकबस्टर बना रहे हैं और इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक, सभी ने इसे शानदार रिव्यू दिया है। अगर आप भी इस फिल्म की टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो बिना रुके जल्दी से इसकी टिकट बुक कर लीजिए। सबसे पहले यहां फिल्म के रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंन पढ़ लीजिए।

'बॉर्डर 2' को मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स


'बॉर्डर 2' को ऑडियंस से खूब तारीफें मिल रही हैं। हालांकि, फिल्म के शोज कई जगह कैंसिल हुए, लेकिन मूवी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्होंने ट्विटर पर अपने रिएक्शंस दिए हैं। लोगों का कहना है कि ये फिल्म गर्व, देशभक्ति की भावना और जुनून से भरी है। ऑडियंस की मानें तो ये फिल्म हमारे देश और सेना को सलाम करती है।

'बॉर्डर' की शानदार विरासत को बढ़ाया आगे

'बॉर्डर 2' देखने के बाद एक यूजर ने लिखा इस फिल्म ने 'बॉर्डर' की विरासत को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है। इस फिल्म में देशभक्ति की भावना, इमोशंस, वॉर और एक्शन सब कुछ है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो आपको सीटी बजाने पर मजबूर कर देंगे। असल में इस तरह आप ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाते हैं।

'बॉर्डर 2' में है पुरानी स्टार कास्ट का कैमियो


'बॉर्डर 2' देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि ये एक बेहतरीन फिल्म है और सभी की एक्टिंग और स्टोरीटेलिंग कमाल की है। खासकर, वरुण धवन की एक्टिंग और पुरानी कास्ट के कैमियोज कमाल के हैं।

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगी ये 4 एक्ट्रेसेज, मोना सिंह से लेकर सोनम बाजवा तक का नाम है शामिल; जानें किस हीरो के साथ जमेगी किसकी जोड़ी?

फिल्म क्रिटिक्स ने भी दिए हैं शानदार रिव्यू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

'बॉर्डर 2' को सिर्फ यूजर्स ने ही नहीं, बल्कि फिल्म क्रिटिक्स ने भी शानदार रिव्यूज दिए हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म को 4.5 स्टार देते हुए ब्रीथटेकिंग बताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका रिव्यू पोस्ट किया है।

'बॉर्डर 2' की कहानी 

'बॉर्डर 2'  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का दिल जीत रही है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालो लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।  'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है। ये देशभक्ति और सोल्जर्स के इमोशन्स और उनके बलदान के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

 

यह भी पढ़ें- Border 2 Advance Booking: 'बॉर्डर 2' ने एडंवास बुकिंग में ही कर ली करोड़ों की कमाई, ओपनिंग डे पर टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

Border 2 के रिव्यू जबरदस्त हैं। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर इस फिल्म को देखने की सोच रहे हैं, जो अपनी टिकट अभी से बुक कर लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।