
'बॉर्डर 2' फिल्म इन दिनों खूब सुर्खियों में है। लंबे इंतजार के बाद कल ये फिल्म रिलीज हो रही है और इसे लेकर ऑडियंस में तगड़ा बज है। ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में होंगे। बात अगर फीमेल स्टार्स की करें तो फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ की जोड़ी सोनम बाजवा संग जमने जा रही है। दिलजीत और सोनम की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। दोनों पर फिल्माया गया और BTS फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोनम पंजाबी फिल्मों का बड़ा नाम है और पिछले कुछ वक्त में हिंदी फिल्मों में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सोनम कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कैसे वो पंजाबी सुपरस्टार बनीं?
View this post on Instagram
'बॉर्डर 2' कल रिलीज होने वाली है और इस समय फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जा रहा है। सोनम बाजवा ने कुछ बिहाइंड द सीन फोटोज भी शेयर की थीं, जिनमें वो ब्राइडल लुक में नजर आ रही थीं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिली थीं। लाल जोड़े में सोनम काफी खूसबूरत लग रही थीं। सोनम बाजवा पंजाबी फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं और हिंदी में वो 'बागी 4','हाउसफुल 5' और 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आ चुकी हैं। अब उनकी फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।
View this post on Instagram
सोनम बाजवा की खूबसूरती पर फैंस दिल हार बैठते हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलइंग है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग रुद्रपुर से की थी और वो पढ़ाई पूरी करने के बाद एयरहोस्टेस के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
सोनम बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कई इंटरव्यूज में जिक्र किया है कि ऑनस्क्रीन नो किसिंग पॉलिसी के चलते उन्होंने कई फिल्में छोड़ी हैं। सोनम 'पंजाब 1984', 'कैरी ऑन जट्टा 3', 'सुपर सिंह' और 'हौंसला रख' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
'बॉर्डर 2' के ट्रेलर और गानों में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फिलहाल सभी को कल 'बॉर्डर 2' की रिलीज का इंतजार है। अब देखना होगा कि इनकी जोड़ी और ये फिल्म क्या फैंस के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।