
'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही टिकट खिड़की पर तगड़ी दहाड़ लगाई है और जल्दी ही ये 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बात अगर फीमेल लीड्स की करें तो मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा लीड रोल में हैं। मूवी में लीड रोल निभाने वाले सितारों के अलावा, साइड रोल प्ले करने वाले एक्टर्स भी सुर्खियों में हैं। इन्हीं में से एक इशिका गगनेजा हैं, जिन्होंने दिलजीत दोसांझ की बहन का किरदार निभाया है। उनका रोल बहुत बड़ा तो नहीं था, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के चलते वो सुर्खियों में हैं। इशिका सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई किस्से और रील्स शेयर कर रही हैं, चलिए आपको बताते हैं कि इशिका कौन हैं और फिल्म में अपने रोल को लेकर उन्होंने क्या कुछ खास कहा है?
इशिका गगनेजा ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ यानी निर्मल की बहन सुखमिंदर का रोल प्ले किया है। उनका रोल यूं तो ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं। इशिका का जन्म पंजाब में हुआ था और फिलहाल में मुंबई में रह रही हैं, उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। वो फिल्म 'दंगल' और 'धड़क' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें मुकेश छाबड़ा कास्टिंग कंपनी से ऑडिशन के लिए ऑफर आया था और फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंग ने लुक टेस्ट से पहले कहा था कि वो ऑडिशन देखकर ही समझ गए थे कि उन्हें सुखमिंदर मिल गई है।
इशिका मे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते बताया कि उन्होंने साल 2024 में दिलजीत दोसांझ का एक कॉन्सर्ट फैन के तौर पर अटेंड किया था। उन्होंने लिखा था कि उस समय भीड़ में खड़े होकर उन्होंने मैनिफेस्ट किया था कि वो उनके साथ काम करें और साल 2025 में ऐसा ही हुआ और उन्होंने दिलजीत के साथ बॉर्डर 2 शूट की। उन्होंने ये भी लिखा कि वो यूनिवर्स और जिनके साथ काम किया, उन सभी की आभारी हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा-दिलजीत दोसांझ वीर जी, आपके साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। इशिका के इस वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 9.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और मूवी में सभी की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।