
मल्टीस्टारर वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों थियेटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। बात अगर 'बॉर्डर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो इसने 11 दिनों में 335.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की ये फिल्म ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म पर क्रिटिक्स और ऑडियंस सभी ने खूब प्यार लुटाया है और इसे खूब तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हुंकार लगाई है। फिल्म साल 2026 की पहली हिट बन गई है। ये फिल्म कलेक्शन के मामले में भी कमाल कर रही है और क्रिटिक्स से भी इसे अच्छे रिव्यूज मिले हैं। ऑडियंस को इस वॉर-ड्रामा फिल्म में स्टार्स की एक्टिंग, गाने और स्टोरीलाइन काफी पसंद रही है हालांकि, कुछ बातों के चलते इस फिल्म को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन ओवरऑल फिल्म की परफॉर्मेंस शानदार है। फिल्म अभी थियेटर्स में रन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और इस बीच फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स की तरफ से अभी फिल्म की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
'बॉर्डर 2' की दहाड़ के बीच मेकर्स की तरफ से 'बॉर्डर 3' का भी ऐलान हो गया है। कुछ दिन पहले भूषण कुमार ने ऑफिशियली 'बॉर्डर 3' भी अनाउंस कर दी है। ये बॉर्डर फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है और इसका भी फैंस को इंतजार रहेगा। बता अगर 'बॉर्डर 2' की करें ते इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म साल 1971 की भारत-पाक वॉर पर बेस्ड है।
Border 2 के ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।