herzindagi
 Ikka Sunny Deol Akshaye Khanna Netflix release

Ikka Release Date: अब कोर्टरूम में गूंजेगी सनी देओल की हुंकार, अक्षय खन्ना संग 'इक्का' में आएंगे नजर; जानें ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद एक बार फिर फिल्म 'इक्का' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और कोर्टरूम में सनी देओल की दहाड़ सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए। चलिए आप भी इसके टीजर पर नजर डाल लीजिए और जान लीजिए कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है?    
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 13:57 IST

बॉलीवुड के दो सितारे इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। इन सनी देओल और दूसरे अक्षय खन्ना। जहां सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' में हुंकार भरते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला अंदाज अभी तक फैंस के दिल पर छाया हुआ है। अब ये दोनों एक साथ एक नए अवतार में नजर आ रहे है, जिसे देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। दरअसल, इन दोनों की अपकमिंग फिल्म 'इक्का' का टीजर हाल ही में आउट हुआ है और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' कब और कहां रिलीज होगी, इसके टीजर में क्या कुछ खास है और इसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शंस दे रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

'इक्का' का टीजर सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' का टीजर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म से इन दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ये एक कोर्टरूम लीगल ड्रामा होने वाला है। इसमें सनी देओल एक लॉयर की भूमिका में हैं और अक्षय खन्ना एक खतरनाक रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म दामिनी के बाद सनी देओल को वकील के किरदार में देखना काफी दिलचस्प लग रहा है, वहीं इस टीजर में अक्षय खन्ना का अंदाज भी देखने लायक है। इन दोनों को लंबे समय एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते देखना काफी एक्साइटिंग होगा। इस फिल्म में संजीदा शेख, ज्योति मुखर्जी और दीया मिर्जा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Border 2 Review: दिल में देशभक्ति की महक भर देगी 'बॉर्डर 2', टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

'इक्का' के टीजर को लोग दे रहे हैं ये रिएक्शंस

'इक्का' के टीजर में सनी देओल और अक्षय खन्ना को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों 29 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। टीजर को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शनंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अब तारा सिंह के सामने रहमान डकैत ढेर हो जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इस कोलैब की हमें उम्मीद नहीं थी। कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि बॉलीवुड के दो ओजी अब वापस आ चुके हैं।

'इक्का' कब और कहां होगी रिलीज?

ikka on netflix

'इक्का' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। मेकर्स ने इसके टीजर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? इक्का, नेटफ्लिक्स पर, जल्द ही।

यह भी पढ़ें- Border 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करने के बाद 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट, जानें कब और कहां देख सकेंगी?

 

फिल्म 'इक्का' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।