
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार बिजनेस किया। फिल्म को अच्छे रिव्यूज भी मिले थे और टिकट खिड़की पर भी इसने तगड़ी कमाई की। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है, बल्कि वर्ल्डवाइड लगभग 1300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब ओटीटी रिलीज ने फैंस को निराश कर दिया है। थिएटर में यह फिल्म 3 घंटे और 34 मिनट के रनटाइम के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर जो वर्जन रिलीज हुआ है, वो 3 घंटे और 25 मिनट का है। इसके अलावा फिल्म में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसने फैंस नाराज है। चलिए आपको बताते हैं कि 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर क्यों बवाल मचा है?
You certify the film as A but you have muted/censored words! Like are we bunch of 5y/o or what? Everyone in this app is over 18, there's no meaning in watching a film with lots of cuts and censoring. You're just stealing the natural raw vibe from it.
— 🫵🏼🥶 (@crucialRuben) January 29, 2026
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम हो रही है। जब नेटफ्लिक्स ने कल (30 जनवरी) की रात इसके ओटीटी रिलीज की घोषणा की, तो फैंस ने खुशी जाहिर की, लेकिन कुछ ही वक्त बाद सोशल मीडिया पर फैंस निराश नजर आए। दरअसल, ओटीटी पर फिल्म के सेंसर्ड वर्जन को रिलीज किया गया है, जिसका रनटाइम थियेटर में रिलीज हुई मूवी से 10 मिनट कम है, कई सीन्स काट दिए गए हैं और कई जरूरी डायलॉग्स म्यूट कर दिए गए हैं। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- थियेटर के रनटाइम से ओटीटी का रनटाइम 10 मिनट कम है, लगता है कई जरूरी सीन्स काट दिए गए हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-ये गलत है नेटफ्लिक्स, हमें पूरा वर्जन चाहिए। कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के बाद डायलॉग्स म्यूट करने का क्या मतलब है। बता दें कि इसके रिलीज के कुछ देर के अंदर ही लोगों ने एक्स पर अलग-अलग रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।
DHURANDHAR ⚔️
— Netflix India (@NetflixIndia) January 29, 2026
Watch the Epic Saga unfold. Now out on Netflix in Hindi, Tamil and Telugu 🌪️🔥#DhurandharOnNetflix pic.twitter.com/yQhFTrJFEX
रणवीर सिंह की धुरंधर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। कल रात (30 जनवरी) को नेटफ्लिक्स के एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मुझे कहानी पता...
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इसके सेंसर्ड वर्जन ने फैंस को निराश किया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।