Sun Mar 8, 2026 | Updated 03:42 AM IST
herzindagi
dhurandhar 2 trailer out ranveer singh movie release date and other details

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Dhurandhar The Revenge Trailer Review: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 26 सेकेंड का ये ट्रेलर हिलाकर रख देने वाला है। रणवीर सिंह इस बार दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 11:17 IST


रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे लेकर फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। पहले जानकारी सामने आ रही थी कि ट्रेलर होली पर रिलीज होगा और फिर इसके 6 मार्च को रिलीज होने की जानकारी सामने आई। हालांकि, इसके ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी पर कल मेकर्स की तरफ से एक ऑफिशियल पोस्ट करके जानकारी दी गई थी कि इसका ट्रेलर आज यानी 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर आउट होगा और अब फाइनली इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। चलिए आप भी इस पर नजर डाल लीजिए।

'धुरंधर 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर.माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 26 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशंस और जबरदस्त स्टोरीलाइन नजर आ रही है। रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी को नए चेहरे का इंतजार है, जो ल्यारी की किस्मत लिख सके और रणवीर सिंह यानी हमजा ये जगह ले सकते हैं। रणवीर सिंह इस बार जसकीरत सिंह के रोल में दिखाई देंगे। पहले पार्ट में जहां पाकिस्तान की साजिशों के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई थी, वहीं इस बार भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब देता दिखेगा। ट्रेलर में कई कमाल के डायलॉग्स और सीन्स हैं, जो फैंस को पसंद आ रहे हैं।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।