herzindagi
image

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी आएंगी नजर, पति आदित्य धर की फिल्म में ये होगा एक्ट्रेस का रोल

Yami Gautam Role In Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज है। कल फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 17:01 IST

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज है। धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन लीड रोल में हैं। कल यानी 3 फरवरी को इसका टीजर भी आउट हुआ हालांकि, इसे कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और फैंस का कहना है कि ये टीजर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। खैर, 'धुरंधर' के पोस्ट क्रेडिट में जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ, तभी से इसे लेकर क्रेज बना हुआ है। फिल्म के दूसरे भाग में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी। 'धुरंधर 2' में यामी गौतम का क्या रोल हो सकता है? चलिए आपको बताते हैं।

'धुरंधर 2' का हिस्सा बनेंगी यामी गौतम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यामी गौतम का रोल फिल्म में बहुत छोटा होगा हालांकि, ये फिल्म की कहानी के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित होगा और एक्ट्रेस ने अपने पार्ट की शूटिंग भी पूरी कर ली है। खबरों की मानें को यामी गौतम का रोल इस फिल्म की स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा है और उनके किरदार की वजह से कहानी में कई बदलाव आएंगे।

यामी गौतम ने 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट को लेकर कही थी ये बात

फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। यामी गौतम ने इस फिल्म के प्रोडक्शन के वक्त ये बात कही थी कि वो खुश हैं कि रणवीर इस फिल्म से जुड़े हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और ये उन खास पलों में से एक था, जब उन्होंने सोचा था कि काश वो लड़का होतीं।

यह भी पढ़ें- Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन होगा महासंग्राम, टकराएंगी रणवीर सिंह और यश की फिल्में; सोशल मीडिया पर अभी से भिड़े फैंस

'धुरंधर 2' की होगी 'टॉक्सिक' से टक्कर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर यश की 'टॉक्सिक' से टक्कर होने वाली है। ये दोनों ही फिल्में 19 मार्च, 2026 को रिलीज होंगी और दोनों को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में देखना होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी?

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर हुआ आउट, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी ये फिल्म, इसके सामने नहीं टिक पाएगी 'टॉक्सिक'

 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से फैंस को काफी उम्मीदे हैं हालांकि, इसके टीजर ने फैंस को निराश किया है। अब देखना होगा कि 'धुरंधर 2' में कौन-से नए चेहरे नजर आएंगे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल कर पाएगी? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh, Yami Gautam

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।