-1773985184795.webp)
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इतने लंबे इतंजार के बाद अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही फैन थ्योरीज और सीक्वल को लेकर बनी एक्साइटमेंट अब शांत हो गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल व्यूवर्स के सवालों के जवाब हम सभी के सामने पेश किए, बल्कि तीसरे पार्ट के आने की संभावना है या नहीं, इस पर भी स्थिति साफ कर दी है। ऐसे में इसकी एंडिंग के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि धुरंधर 2 की फिल्म की एंडिंग क्या है। पढ़ते हैं आगे...
फिल्म का क्लाइमैक्स रणवीर सिंह के किरदार, हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के लिए चुनौती से भरा साबित हुआ है। वहीं, कहानी का अंत उनके सफर को एक नया मोड़ दे देता है, जो व केवल दर्शकों को भावुक करता है बल्कि बेहद ही रोमांचित भी है।

'धुरंधर 2' का अंत बेहद रोमांचक है, जहां रणवीर सिंह का किरदार यानि हमजा मुरिदके पहुंचकर मेजर इकबाल जो कि अर्जुन रामपाल हैं, को चुनौती देता है। बलोच लड़ाकों के साथ मिलकर वह आतंकी कैंप को पूरी तरह तबाह कर देता है। हालांकि, इस मिशन के बाद पाकिस्तानी सेना उसे पकड़ लेती है और उसकी असल पहचान एक भारतीय जासूस के रूप में सामने आ जाती है।
रणवीर की जान दांव पर लगी होती है। अंत में, आर माधवन का किरदार यानि अजय सान्याल अपनी चतुराई दिखाते हुए एक पाकिस्तानी अधिकारी को ब्लैकमेल करता है और हमजा को सुरक्षित वापस निकाल लाता है।
फिल्म के अंत में एक चौंकाने वाला खुलासा होता है, जब उच्चे पद वाला पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली जो कि राकेश बेदी है की असलियत सामने आती है। पता चलता है कि वे पिछले 50 वर्षों से पाकिस्तान में एक भारतीय एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। जमाली ही वह व्यक्ति बनते हैं जो हमजा की सुरक्षित वतन वापसी का रास्ता साफ करते हैं और उसे मौत के मुंह से बाहर निकालते हैं।
इसे भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, बनी नंबर वन फिल्म
भारत लौटने के बाद जसकीरत अपने सीनियर अधिकारी अजय सान्याल से मुलाकात करता है और फिर पंजाब स्थित अपने गांव की ओर बढ़ता है। बरसों बाद वह अपने परिवार के सामने होता है, लेकिन फिल्म का अंत बेहद ही रहस्यमयी रखा गया है। लास्ट में रणवीर सिंह कैमरे की ओर एक गहरा लुक देते हैं, जिससे फैंस दुविधा में पड़ जाते हैं।

ऐसे में यह साफ नहीं होता कि वह अपनी परिवार में लौटेगा या फिर एक जासूस की दुनिया में वापस कदम रखेगा। यह 'ओपन एंडेड' अंत कहानी को एक नई सुर्खियों की ओर ले जाता है।
इसे भी पढ़ें - Upcoming Releases: 'धुरंधर 2' से लेकर 'बॉर्डर 2' तक; इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस और OTT पर टकराएंगे ये बड़े सितारे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।