herzindagi
dhurandhar 2 the revenge teaser out ranveer singh movie release date confirmed

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर हुआ आउट, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी ये फिल्म, इसके सामने नहीं टिक पाएगी 'टॉक्सिक'

Dhurandhar 2 The Revenge Teaser Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर आउट हो गया है। कल मेकर्स की तरफ से इसके टीजर रिलीज हो देकर हिंट दिया गया था और आज पहले इसका फर्स्ट लुक और फिर टीजर सामने आया। टीजर काफी जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर इसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि 'धुरंधर- द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 14:05 IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसबंर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है और ओटीटी पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'धुरंधर' के आखिर में 'धुरंधर 2' का ऐलान किया गया था और इसकी रिलीज डेट भी बताई गई थी। ऐसे में तभी से इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 'धुरंधर 2' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। कल मेकर्स की तरफ से बताया गया था कि आज यानी 3 फरवरी, 2026 को 12:12 पर 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज होगा। आज सुबह पहले 'धुरंधर 2' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आउट हुआ और अब इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। ये टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे मास्टरपीस बता रहे हैं और इसे अगली ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर कुछ देर पहले रिलीज हो गया है। यह फिल्म 19 मार्च,2026 को रिलीज होगी और इसकी टक्कर यश की 'टॉक्सिक' से होगी। 'धुरंधर 2' के टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। इस पार्ट का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' होगा। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। टीजर में रणवीर का लुक काफी इंटेस नजर आ रहा है। 

इसमें रणवीर हमजा के कैरेक्टर के अलावा अपने असली किरदार जसकीरत सिंह रंगी के रंग में भी नजर आ रहे हैं। टीजर में रणवीर देश के दु्श्मनों का खात्मा करते दिख रहे हैं और आखिर में वो कहते हैं- ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। फैंस इस टीजर को जमकर पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अब इंडस्ट्री हिलने वाली है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आदित्य धर को सलाम। कई यूजर ने इस बात को लेकर शिकायत भी की कि इस टीजर में कुछ नया नहीं है और ये लगभग वैसा ही है, जैसा फिल्म धुरंधर के पोस्ट क्रेडिट में दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन में काटे गए 10 मिनट के सीन्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 'धुरंधर: द रिवेंज' से फैंस को हैं काफी उम्मीदें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर- द रिवेंज' से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। इसके प्रीक्वल को फैंस ने काफी पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। 'धुरंधर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और ओटीटी पर भी इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में इसके सेकेंड पार्ट को लेकर फैंस के मन में काफी एक्साइटमेंट है। मेकर्स ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। फिल्म के पहले पार्ट के आखिर में हमजा यानी रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना के कैरेक्टर रहमान डकैत को मार दिया था, ऐसे में इस पार्ट में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे। इस पार्ट में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। इसका टीजर भी फैंस को काफी पसंद आया था। अब देखना होगा कि 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म बाजी मारती है?

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar On OTT: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हो रही है स्ट्रीम?


रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।