Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:54 AM IST
herzindagi
Yash Toxic new release date 2026

Toxic Release Date Postponed: 'धुरंधर 2' से नहीं बल्कि इस फिल्‍म से होगी यश की 'टॉक्सिक' की टक्कर, जानें क्‍यों आगे बढ़ाई गई रिलीज डेट?

यश के फैंस फिलहाल निराश हैं क्योंकि 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मेकर्स ने 'धुरंधर 2' से क्लैश अवॉइड करने के लिए ऐसा किया है। चलिए आपको बताते हैं कि 'टॉक्सिक' अब बड़े परदे पर कब आएगी और किस फिल्म के साथ अब इसकी टक्कर होगी?
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 10:53 IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' के बीच होने वाले क्लैश को लेकर लंबे समय से बज था। इन दोनों फिल्मों के बीच होने वाले महासंग्राम के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे और जब से रिलीज डेट अनाउंस हुई थी, सोशल मीडिया पर मानो तभी से फैंस के बीच जंग शुरू हो गई थी। दोनों फिल्में पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, पर अब यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अब 19 मार्च की जगह 4 जून को सिनेमाघरों में उतरेगी। ऐसे में 19 मार्च को केवल धुरंधर 2 ही रिलीज होगी। 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट क्यों आगे बढ़ाई गई और अब यह किस फिल्म से टकराने वाली है, चलिए आपको बताते हैं।

यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बढ़ी आगे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

यश की 'टॉक्सिक' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन फिलहाल ये इंतजार और लंबा हो चुका है। यश ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी KVN और मॉन्सटर माइंड की तरफ से जारी किए गए एक बयान को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने को लेकर बताया है कि ये फिल्म अब 4 जून को रिलीज होगी। मेकर्स की तरफ से बताया गया है कि 'टॉक्सिक' को वो ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं और ऐसे में मिडिल ईस्ट में हो रहे तनाव के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने इस पोस्ट के अंत में लिखा, "आप सभी के पेशेंस और समझ के लिए शुक्रिया। हमें आपसे प्यार और सपोर्ट की उम्मीद है। 'टॉक्सिक- ए फेयरीटेल ऑर ग्रोनअप्स' अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 4 जून को रिलीज होगी।"

यह भी पढ़ें- Dhurandhar On OTT रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हो रही है स्ट्रीम?

'टॉक्सिक' की अब इन फिल्मों से होगी टक्कर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

मेकर्स ने जहां मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने का कारण बताया है। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि मेकर्स ने 'धुरंधर 2' से क्लैश को अवॉइड करने के लिए ये फैसला लिया है। एक तरफ जहां  'धुरंधर 2' से 'टॉक्सिक' का क्लैश टल चुका है, वहीं दूसरी तरफ अब ये फिल्म वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' से टकराएगी और इसके अलावा दिलजीत दोसांझ की एक अनटाइटल फिल्म से भी इसका क्लैश होगा। ऐसे में यश की फिल्म की अब दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की फिल्मों से टकराएगी। वरुण धवन-मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में उतरेगी। बताया ये भी जा रहा है कि 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बदलने से पहले मेकर्स ने 'है जवानी तो इश्क होना है' की टीम को कोई जानकारी नहीं दी थी। बात अगर 'टॉक्सिक' की करें, तो इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है, ऐसे में फिल्म से अच्छी कमाई करने की उम्मीद है।

 यह भी पढ़ें- Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन होगा महासंग्राम, टकराएंगी रणवीर सिंह और यश की फिल्में; सोशल मीडिया पर अभी से भिड़े फैंस

 

Toxic की रिलीज डेट तो आगे बढ़ चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि Dhurandhar 2 अब बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल करती है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।