
'केजीएफ' स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर कल आउट हो चुका है। ये टीजर 2 मिनट 52 सेकेंड का है और इसे लेकर जबरदस्त बज था। टीजर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसे यूट्यूब पर 53 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यश के 40वें बर्थडे पर सामने आए 'टॉक्सिक: फेयरी टेल ऑफ ग्रोन अप्स' के इस टीजर ने धूम मचा दी है। टीजर में यश ने राया बनकर फैंस के दिल जीत लिए हैं और उनके एक डायलॉग डैडी इज होम ने ही मानो धमाका कर दिया है। इस टीजर में यश के साथ एक एक्ट्रेस में नजर आईं, जिन्होंने कार में एक्टर के साथ स्टीमी सीन्स दिए। यूं तो उनकी टीजर में मौजदगी महज कुछ सेकेंड्स की थी, लेकिन टीजर रिलीज होते ही वो ट्रेंड करने लगीं और फैंस उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगे। चलिए आपको बताते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन हैं, क्या करती हैं और किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं?
View this post on Instagram
'टॉक्सिक' मूवी के टीजर में यश संग कार में स्टीमी सीन देने वाली इस एक्ट्रेस का नाम नताली बर्न उर्फ नताली गुलिस्टा है। नताली काफी फेमस हैं, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए उनका चेहरा एकदम नया है। उनका जन्म क्रेन के कीव में हुआ था। उन्होंने एक्ट्रेस-मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में प्रोडक्शन और राइटिंग में भी हाथ आजमाया। नताली अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं। नताली की उम्र 45 साल है। वो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने एक्टिंग में ट्रेनिंग भी ली है। एक्टिंग में आने से पहले वो एक बैले डांसर थीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉक्सिक का टीजर भी शेयर किया है। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टा बायो में लिखा है कि वो 'द टेलीविजन अकेडमी' और 'द एक्टर्स स्टूडियो' की भी सदस्य हैं। बता दें कि नताली शादीशुदा हैं। उन्होंने अक्टूबर, 2024 में एमी अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर टिमोथी वुडवर्ड जूनियर से शादी की थी।
View this post on Instagram
यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी और इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस मूवी का क्लैश रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा। फैंस इस महाक्लैश को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दोनों में से कौन-सी फिल्म बेहतर साबित होगी, ये जानने के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। जहां 'टॉक्सिक' का टीजर सुर्खियों में बना हुआ है, वहीं फैंस को 'धुरंधर 2' की झलक का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की लव स्टोरी, नोट कर लीजिए तारीख
Toxic के टीजर रिलीज के बाद फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी या उम्मीदों पर पानी फेरेगी, ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।