herzindagi
Kabhi Khushi Kabhie Gham viral video

K3G Viral Video: 25 सालों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 'कभी खुशी कभी गम' का ये सीन! रोने वाले सीन को देखकर क्यों आ रही है लोगों को हंसी?

25 साल पहले आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' यूं तो 25 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म इन दिनों अचानक से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये सीन असल में रोने का है और सभी एक्टर्स सीन में रो रहे हैं, लेकिन एक खास वजह से इस क्लिप को देखकर लोगों को हंसी आ रही है।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 23:23 IST

करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख-काजोल, अमिताभ-जया और ऋतिक-करीना समेत कई बड़े स्टार्स थे। ये फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार थी। इस फैमिली ड्रामा रोमांटिक फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके गाने और सीन्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं, जिनके बारे में आज तक बात होती है। यूं तो यह फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन इन दिनों ये अचानक से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये सीन असल में रोने का है और सभी एक्टर्स सीन में रो रहे हैं, लेकिन एक खास वजह से इस क्लिप को देखकर लोगों को हंसी आ रही है।

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का ये सीन हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gyani Baba (@gyaani_bbaba)

करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये सीन फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदान यश रायचंद की मां की मौत का है और सीन में सभी लीड स्टार्स मौजूद हैं। ये एक फ्यूनरल सीन है और सभी स्टार्स इसमें रो रहे हैं, लेकिन इस सीन में ऑडियंस ने हाल ही में एक ऐसी बात नोटिस की, जो पहले कोई नहीं पकड़ पाया। इस सीन में भीड़ में सभी सफेद कपड़ों में खड़े हैं और इन्हीं में एक लड़के को लड़की के सूट में खड़ा किया गया है। सीन को जूम करके देखने पर लड़के की दाढ़ी-मूंछ भी नजर आ रही है। बस फिर क्या था, इस सीन को वायरल होने में देर नहीं लगी और सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर करने लगे। कई लोगों ने तो करण जौहर को टैग करके ये तक पूछ लिया कि ऐसी भी क्या मजबूरी थी, जो ये करना पड़ा। कई यूजर्स ने लिखा कि करण ने शाहरुख और अमिताभ बच्चन को फीस देने में ही सारे पैसे खर्च कर दिए और इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- कभी खुशी कभी गम ने पूरे किए 20 साल, जानें इस फिल्म से जुड़े खास फैक्ट्स

'कभी खुशी कभी गम' के इस सीन से जुड़ा है एक और दिलचस्प किस्सा

k3g movie shooting

'कभी खुशी कभी गम' के इस सीन से एक और किस्सा जुड़ा है। एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि इस सीन में एक्टिंग करते वक्त करीना को ये भी नहीं पता था कि सीन में हो क्या रहा है और किसकी मौत हुई है। सीन में एकदम दमदार एक्टिग करने के बाद उन्होंने पूछा था-वैसे किसी मौत का सीन था?

 

यह भी पढ़ें- कभी खुशी कभी गम: क्यों फिल्म की कास्टिंग के लिए दो बार अमिताभ बच्चन के घर गए थे करण जौहर?


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।