herzindagi
image

Border 2 BTS Video Viral: वॉर सीन ने थियेटर्स में निकाले लोगों के आंसू, लेकिन बीटीएस वीडियो देख फैंस हुए मायूस; यूजर्स बोले- ये तो सब गड़बड़ है

'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 252 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। फिल्म ऑडियंस को काफी इमोशनल कर रही है, लेकिन इसके वीएफएक्स और स्टोरी से जुड़ी कुछ बातों के लिए इसे ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके वॉर सीन्स ने यूं तो थियेटर्स में लोगों के आंसू निकाले, लेकिन इन सीन्स का बीटीएस वीडियो देखकर फैंस को हंसी आ रही है। चलिए आप भी इन वायरल वीडियो पर नजर डाल लीजिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 21:23 IST

'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं और ऑडियंस को भी ये फिल्म खूब इमोशनल कर रही है। इससे जुड़ी रील्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कई फैंस थियेटर्स से वीडियोज शेयर कर रहे हैं कि कैसे ये फिल्म देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। फिल्म की टीम भी कई  BTS वीडियोज और फिल्म से जुड़े अन्य वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। 'बॉर्डर 2' को लेकर कई लोगों ने ये भी कहा कि फिल्म में इंडियन आर्मी को कमजोर दिखाया गया है, जो सही नहीं है। बात अगर इस मूवी के वॉर सीन्स की करें, तो भले ही थियेटर्स में इन सीन्स ने लोगों को इमोशनल कर दिया, लेकिन इन सीन के बीटीएस वीडियो देखकर अब फैंस को हंसी आ रही है। बता दें कि इस फिल्म के वॉर सीन कैसे शूट हुए, इसके कुछ  BTS वीडियोज  इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हैं। फैंस का कहना कि इन वीडियोज को देखने के बाद सारे इमोशंस ही रफूचक्कर हो गए। चलिए आप भी इन वायरल वीडियोज पर नजर डाल लीजिए।

'बॉर्डर 2' की शूटिंग के वीडियोज हो रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल

'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में थे। फिल्म में एक सीन है, जिसमें अहान समुद्र में युद्ध कर रहे होते हैं। इस फाइटिंग सीन में अहान शेट्टी अपने जहाज पर दुश्मन से लड़ रहे हैं। उनके साथ कुछ और ऑफिसर भी हैं। ये सीन काफी इमोशनल है और इसके आखिर में अहान शहीद हो जाते हैं। असल में ये इमोशनल वॉर सीन एक स्वीमिंग पूल में शूट हुआ था। ये जहाज भी नकली है और शूटिंग भी पूल में हुई है और इस पूरे सीन को ग्राफिक्स की मदद से क्रिएट किया गया है। इसके बाद इसे लेकर लोग अलग-अलग कमेंट्स करने लगे। कुछ यूजर्स ने कमेंट मे लिखा- इसे देखने के बाद सार इमोशंस रफूचक्कर हो गए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अरे ऐसे वीडियो मत डालो, इमोशंस की वाट लग जाती है प्लीज।' ये बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ हालांकि, ट्रोलिंग के बाद कई अकाउंट से इसे डिलीट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की दुल्हनिया बनेंगी सोनम बाजवा, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं एक्ट्रेस और कैसे बनीं पंजाबी सुपरस्टार?

सनी देओल का एक्शन सीन ऐसे हुआ था शूट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mr_SURAJ 🧿 (@mr_suraj_vishwakarma0829)

इसके अलावा 'बॉर्डर 2' के सेट से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये बीटीएस वीडियो 'बॉर्डर 2' शूटिंग के एक फाइट सीन का है। इस सीन में सनी देओसल एक्शन सीक्वेंस शूट करते दिख रहे हैं। बीटीएस वीडियो में चारों ओर पब्लिक दिख रही है और इसके बाद बोरी से दुश्मन उन पर वार करते हैं। ये वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 5: 26 जनवरी पर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, आज कर सकती है इतनी कमाई


'बॉर्डर 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और फैंस का दिल जीत रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

Border 2 BTS Video Viral: वॉर सीन ने थियेटर्स में निकाले लोगों के आंसू, लेकिन बीटीएस वीडियो देख फैंस हुए मायूस; यूजर्स बोले- ये तो सब गड़बड़ है | border 2 bts viral videos how war scenes was shoot behind the camera people react on social media | Herzindagi