Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:54 AM IST
herzindagi
ai model shayari woman with 28 million views turned out to be fake it was copied from marzia shanu pathan

AI Model Shayari Woman: शायरी बोलकर 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज पाने वाली सुंदर लड़की निकली फेक, कहीं आपकी पसंदीदा सोशल मीडिया स्टार भी AI तो नहीं; जानें कैसे करें असली और फेक की पहचान

शायरी सुना रही महिला की वीडियो जब AI बताई गई, तो यूजर्स इसकी रियल वीडियो सर्च करने लगे। काफी सर्च करने के बाद पता चला कि वीडियो में सुनाई दे रही शायरी ठाणे की रहने वाली एक महिला का है।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 19:49 IST

शायरी सुना रही महिला की आवाज और वीडियो इतनी ज्यादा वायरल हो गई है कि एक ही दिन में 28 मिलियन व्यूज मिल गए। 28 मिलियन व्यूज केवल एक वीडियो में आ जाए, तो यह बात हर किसी को हैरान कर देगी। ऐसा ही कुछ इस वीडियो के साथ भी हुआ। Instagram पर @tanvijoshii_ नाम के अकाउंट से एक रील शेयर की गई थी, जिसमें महिला की शायरी बोलते हुए एक वीडियो थी। महिला ने पीले रंग का सूट पहना है और कॉमेंट बॉक्स में लोग उसकी खूबसूरती, शायरी और आवाज की तारीफ कर रहे हैं। जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतनी ज्यादा वायरल हो गई, तो इसकी सच्चाई भी सामने आ गई। फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। जब लोगों को पता चला कि यह वीडियो AI जनरेटिड है, तो लोग इस वीडियो की रियल वीडियो सर्च करने लगे। इसके साथ ही, यूजर्स यह भी सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह की एआई से वीडियो बनाकर लोगों को पागल बनाना कितना आसान हो गया है। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि यह वीडियो किसकी है और कैसे आप असली और फेक की पहचान कर सकते हैं।

क्या है वीडियो में?

  • वीडियो में एक महिला पीले कुर्ते में स्टेज पर नजर आ रही है। उसके मुंह के पास माइक लगा है और वह शायरी सुना रही है। पहले वह दर्शकों के लिए मुस्कुराती है और उसके बाद उर्दू में एक शायरी सुनाती है।
  • इसमें वह बोलती हुई नजर आती ‘खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नर्म अपना, खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नरम अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है कि तुम्हारी शोहरत नई-नई है।’ शायरी सुनते ही पीछे से तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो जाती है।
  • वीडियो देखने के बाद लाखों लोगों इसे लाइक किया और इसपर कमेंट भी किया, लेकिन कुछ लोग वीडियो को पहचान गए। तन्वी जोशी नाम की वीडियो में नजर आ रही महिला फेक है, कई लोगों ने कॉमेंट में यह कहा।
  • उनकी बेदाग त्वचा और हर वीडियो में बदलती आवाज से लोग समझ गए कि यह वीडियो फेक है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tanvi Joshi (@tanvijoshii_)

AI Model Shayari Woman किस वीडियो की कॉपी है?

  • जब इस वीडियो की जांच की गई, तो पता चला कि यह वीडियो AI है। वीडियो की आवाज ठाणे नगर निगम की पार्षद मर्जिया शानू पठान की कॉपी है।
  • लगभग 6 दिन पहले पार्षद मर्जिया शानू पठान ने एक कार्यक्रम में यह शायरी सुनाई थी और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। हैरानी वाली बात यह है कि असली वीडियो को 9 लाख से भी कम व्यूज मिले, लेकिन तन्वी जोशी के वीडियो को 28 मिलियन व्यूज तक चली गई।
  • इससे साबित होता है कि सोशल मीडिया चमक-धमक और खूबसूरत पर कितना ध्यान देता है।

इसे भी पढ़ें- AI से वीडियो बनाकर आप भी करती हैं सोशल मीडिया पर अपलोड? केंद्र सरकार ने फेक वीडियो बनाने वालों पर नए नियम किए लागू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Marziya Shanu Pathan (@marziyashanupathan)

 

कैसे सच आया सामने?

जब AI से बनाई गई शायरी वाली वीडियो वायरल हुई, तो पार्षद मर्जिया शानू पठान की रील में भी आ गई। जैसे ही उन्होंने वीडियो देखी, उन्होंने तुरंत वीडियो पर कॉमेंट किया, ‘अरे, ये तो मेरी ही आवाज है।’ उनके कॉमेंट के बाद लोगों को अहसास हुआ कि यह वीडियो फेक है और AI से बनाई गई है।

Viral shayari video

कैसे करें AI वीडियो की पहचान?

  • अगर आप भी सोशल मीडिया यूज करती हैं और किसी की वीडियो बहुत ज्यादा देखती हैं, तो हो सकता है कि यह गलती आपसे भी हो जाए। आपको भी कोई AI वीडियो रियल लगने लगे। इसलिए, इस बात की सच्चाई जानने के लिए आपको वीडियो और प्रोफाइल पर खास ध्यान रखना चाहिए।
  • ध्यान रखें कि एक ही प्रोफाइल पर अगर रोज AI से वीडियो बनाकर सेम चेहरे वाली वीडियो भी डाली जा रही है, तो भी इसे पहचाना जा सकता है। हर वीडियो में आपको आवाज और चेहरे की बनावट में थोड़ा फर्क नजर जरूर आएगा।
  • महिला के बालों से लेकर हाथों तक, चाहे यूजर कितना भी ध्यान रखें, AI से बनाई गई वीडियो में अंतर जरूर आता है। हर बार पूरी तरह से सेम वीडियो नहीं बनाई जा सकती, इसलिए आप इसकी पहचान आसानी से कर लेंगे।
  • आखों और हाथों पर ध्यान दें। जब कोई वीडियो चल रही है और AI से बनाई गई है, तो वह आपको थोड़ी ब्लर नजर आएगी। इसके अलावा वीडियो की मूवमेंट में आपको फर्क नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- डेली यूज वाले चश्मे से बढ़ रहा MMS रिकॉर्डिंग का खतरा? महिलाएं हो जाएं सतर्क, पर्सनल वीडियो लीक के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

How to spot AI videos on social media

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।