Sun Mar 22, 2026 | Updated 02:05 AM IST HZ Awards 2026
Shriyanshi street photoshoot controversy

'लड़कियों पर छोटे कपड़े...', इंफ्लुएंसर Shriyanshi को महिला ने लगाई कपड़ों को लेकर फटकार, वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Influencer Shriyanshi Viral Video: बेंगलुरु का एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर श्रीयांशी स्ट्रीट पर एक फोटोशूट कर रही हैं, तभी वहां एक बुजुर्ग महिला आ जाती है, जो उनके पहनावे को लेकर आपत्ति जताती है और उन्हें लोकल भाषा में काफी कुछ बोलने लगती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से लड़कियों को कपड़ों के बारे में मिलने वाले ज्ञान को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। बता दें कि इस वीडियो को अब डिलीट कर दिया है।  
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 18:13 IST

बेंगलुरु का एक वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा में है और ऑनलाइन सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर दोबारा एक ऐसे विषय पर बहस छिड़ गई है, जिसके बारे में गाहे-बगाहे बात हो ही जाती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कंटेट क्रिएटर जिनका नाम श्रीयांशी बताया जा रहा है, वो एक स्ट्रीट फोटोशूट करवा रही हैं और तभी एक बुजुर्ग महिला उन्हें उनके कपड़ों को लेकर फटकार लगाती है। हालांकि, इंफ्लुएंसर इस वीडियो में काफी शांत नजर आती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। एक बार फिर से ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर महिलाओं को उनके कपड़ों को लेकर ज्ञान देने को क्यों हर इंसान मानो अपना जन्मसिद्ध अधिकार ही समझ लेता है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Influencer Shriyanshi को बेंगलुरु में महिला ने कपड़ों को लेकर लगाई फटकार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by In Out Bengaluru | Exploring Bengaluru (@inoutbengaluru)

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंफ्लुएंसर श्रीयांशी के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया था और इसे लगभग 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, बाद में इंफ्लुएंसर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। बता दें कि बेंगलुरु के कई लोकल पेज ने भी इसे शेयर किया। इस वीडियो में श्रीयांशी नाम की एक लड़की बेंगुलुरु में स्ट्रीट पर एक फोटोशूट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स, व्हाइट टॉप और फरी बूट्स पहने हैं। तभी एक बुजुर्ग महिला, जिन्होंने साड़ी पहनी हुई है, वो आकर रीजनल भाषा में उसे डांटने लगती है। महिला पूरे वीडियो में काफी गुस्से में नजर आती है, वहीं श्रीयांशी इस पूरी बातचीत में माफी मांगती और शांत नजर आती हैं। कई मीडिया पोर्टल्स ने महिला की बातों का अनुवाद करते हुए बताया कि महिला इंफ्लुएंसर से कह रही है कि छोटे कपड़े लड़कियों पर अच्छे नहीं लगते हैं और लड़कियों को कुर्ते के साथ चूड़ीदार पहनना चाहिए। बुजुर्ग महिला ने ये भी कहा कि उन्हें इंफ्लुएंसर से कोई पर्सनल दिक्कत नहीं है, लेकिन इस तरह के कपड़े पहनना सही नहीं है।  

यह भी पढ़ें- Payal Gaming कौन हैं? जिनका Private Video Leak होने का किया जा रहा दावा, 1 मिनट 20 सेकेंड की वायरल क्लिप का सच जानें

मॉरल पुलिसिंग को लेकर उठे सवाल

influencer Shriyanshi viral video
श्रीयांशी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग कई तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। वैसे यह पहला मामला नहीं है, जहां सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति के कपड़ों या अन्य किसी बात को लेकर इस तरह के कमेंट्स किए गए हों। खासतौर पर जब बात लड़कियों की होती है, तो उन्हें उनके कपड़ों, बर्ताव, हंसने, बाहर निकलने, चलने-फिरने से लेकर हर बात को लेकर टोका-टोकी या आलोचना का सामना करना पड़ता है। इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे किसी व्यक्ति को कपड़ों या किसी और बात को लेकर इस तरह डांटना या आलोचना करना सही नहीं है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने ये भी कहा कि ये एक तरह का जेनरेशन गैप है, जो पीढियों से हमारी सोच में है और इसे बदलने में अभी बहुत वक्त लगेगा।


यह भी पढ़ें- Payal Gaming Viral Private Video: वायरल वीडियो रियल है या हुई है डिजिटल छेड़छाड़? फ्री में इन तरीकों से करें पहचान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image and Video Courtesy: inoutbengaluru, instagram/shriyanshi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।