
जब बात सुरक्षा की आती है, तब हमारे जहन में सबसे पहले एक पुलिस की छवि ही उभरती है। एसे में जब सोशल मीडिया पर किसी बड़े पुलिस अधिकारे गंदे वीडियो क्लिप वायरल होते दिखते हैं, तो छवि के साथ-साथ विश्वास भी टूट जाता है।
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायर वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। इनमें से कुछ तो रियल होते हैं और कुछ क्लिकबिट, मगर कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव का अश्लील लीक विडियो बिल्कुल असली प्रतीत हो रहा है।
वर्दी की आड़ में अपने ड्यूटी टाइम पर अज्ञात महिला के साथ रासलीला रच रहे इस पुलिस अधिकारी के वीडियो को देखने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि जब पुलिस अधिकारी ऐसे होंगे, तो फिर आमा लोगों की क्या बात की जाए।
इतना ही नहीं, डीजीपी के लीक वीडियो में वह कई महिलाओं साथ आपतिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। किसी-किसी क्लिप में तो वह पुलिस की वर्दी में भी नजर आ रहे हैं। यह वायरल क्लिप पूरे पुलिस खेमे पर सवाल खड़ा कर रही है।
वहीं दूसरी ओर डीजीपी का नाम एक्ट्ररे रान्या राव से भी जोड़ा जा रहा है। आइए आपको हम पूरी कहानी बताते हैं।
7 Minute 11 Second Viral Video कोई रहस्यमयी या चौंकाने वाला वीडियो नहीं, बल्कि एक क्लिकबेट ट्रैप है। इसका मकसद सिर्फ यूजर्स की उत्सुकता का फायदा उठाना है। इसलिए किसी भी वायरल ट्रेंड को फॉलो करने से पहले उसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है, वरना एक छोटी-सी गलती आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है।
जिस अधिकारी की यहां चर्चा हो रही है, वे एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और डीजीपी रैंक पर कार्यरत रहे हैं। डीजीपी रामचंद्र राव कर्नाटक कैडर के वर्ष 1993 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास पीएचडी की डिग्री भी है, जो उन्हें शैक्षणिक रूप से काफी मजबूत बनाती है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब डीजीपी रामचंद्र राव किसी कानूनी विवाद में फंसे हों। इससे पहले साल 2014 में भी उन पर कुछ गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन उस समय वे खुद को आरोपों से बचाने में सफल रहे थे।
इस बार मामला कहीं ज्यादा गंभीर हो गया है। हाल ही में सामने आए एक कथित लीक वीडियो ने उन्हें बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने उन्हें उनके पद से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, रामचंद्र राव इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है।
सस्पेंड डीजीपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वीडियो में वो हैं ही नहीं। उन्होंने यह तक कहा कि यह वीडियो कब शूट किया गया है, उन्हें जानकारी नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी इस इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में नजर आ रही औरतें कौन हैं। यह औरतें बाहर से थाने लाई गईं या फिर थाने की ही कर्मचारी हैं।

लीक वीडियो में 2-3 अलग-अलग महिलाएं नजर आ रही हैं। वीडियो देखने से लग रहा है कि वह थाने में या तो महिला कर्मचारी होंगी या फिर बाहर से आई कोई महिला होगी। किसी की भी पहचान कर पाना मुश्किल है।
कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को सोना तस्करी मामले में साल 2024 में ही सजा सुनाई गई है। रान्या राव रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। सोशल मीडिया पर लोग यही बाते कर रहे हैं कि जब पिता ही ऐसा होगा तो बेटी भी ऐसी होगी।
आपको बता दें कि लीक वीडियो की जांच चल रही है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।