
मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस बार एक्ट्रेस अपने एक डांस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। हालांकि, एक्ट्रेस ने हमेशा इसे लेकर चुप्पी साधे रखी। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा भी था कि वो किसी के साथ स्पॉट भी होती हैं, तो लोग उनके लिंकअप की अफवाहे उड़ाने लगते हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि अब इन बातों को सुनकर उन्हें हंसी आती है। इन दिनों मलाइका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वो स्प्लिट्सविला X6 फेम सोराब बेदी के संग कोजी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर मानो आग लगा दी है। इसके वायरल होते ही लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। चलिए आप भी इस वायरल वीडियो पर नजर डाल लीजिए।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा का सोराब बेदी संग एक डांस वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो मलाइका के नए रेस्टोरेंट 'स्वीनी' की सेलिब्रेशन पार्टी का है। इस वीडियो में वो स्प्लिट्सविला X6 फेम सोराब बेदी के साथ जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। सोराब बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी पोस्ट की थी और मलाइका को इस नए रेस्टोरेंट के लिए बधाई दी थी। इस पोस्ट पर मलाइका ने कमेंट में थैंक्यू भी लिखा था, लेकिन बाद में सोराब ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। मलाइका और सोराब ने इस डांस वीडियो के वायरल होते ही इनकी डेटिंग की चर्चा को हवा मिल गई। दोनों की इंटेस केमिस्ट्री और कोजी मूव्स देखकर इनके लिंकअप की अटकलों ने जोर पकड़ा। एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा, "भाई ये क्या हो रहा है?" तो एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इनकी केमिस्ट्री तो आग लगा रही है।" हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
View this post on Instagram
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस के मन में ये सवाल भी उठने लगा कि आखिर सोराब बेदी कौन हैं? बता दें कि सोराब एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 16 के विनर रह चुके हैं। फैंस और कंटेस्टेंट उन्हें राजमा-चावल कहकर पुकारते थे। वह एक मॉडल, एक्टर और रियलिटी शो स्टार हैं। वह कई डेली सोप का भी हिस्सा रह चुके हैं। सोराब की उम्र 31 साल है। ऐसे में फैंस इस बात को लेकर भी मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं कि उनकी और सोराब की उम्र में लगभग 21 साल का फर्क है।
मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की खबरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर के बाद एक्ट्रेस ने किसी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Sorab Bedi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।