
Malaika Arora Latest News Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई बार अटकलें लगाई गईं और उनकी लव लाइफ कई बार चर्चा में आई, लेकिन एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के बाद किसी के साथ भी डेटिंग की खबरों को कभी ऑफिशियल नहीं किया। ऐसे में ये हमेशा अफवाहें ही रहीं। हाल में ही उनका नाम एक बार फिर किसी के साथ जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो मलाइका इन दिनों हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। हर्ष मेहता कौन हैं और क्यों इनकी डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं, चलिए आपको बताते हैं।

मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनो डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। दरअसल, मलाइका और हर्ष की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोम की इस तस्वीर को देखकर कयास लगाए जाने लगे कि हर्ष और मलाइका ने इटली में एक साथ वैलेंटाइंस डे मनाया। रेडिट पर वायरल हुई इस फोटो में एक बड़े ब्लैक ट्रेंच कोट में नजर आ रहे हैं और वो सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्ष 33 साल के एक हीरा व्यापारी हैं और मलाइका से उम्र में 19 साल छोटे हैं। उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है और वो हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं।
यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा से सिर्फ 12 साल बड़े थे उनके पापा? सोशल मीडिया पर सरनेम को लेकर भी उठे सवाल
View this post on Instagram
मलाइका और हर्ष ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अभी इनके रिश्ते को कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि इससे पहलें भी दोनों एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे और दोनों कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट हो चुके हैं। मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो किसी के साथ नजर भी आती हैं, तो लोग उनका नाम जोड़ देते हैं, अब वो इन बातों पर बस अपने परिवार के साथ बैठकर हंसती हैं और इन्हें मजाक में लेती हैं। बता दें कि साल 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन ने लगभग 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने कुछ कारणों के चलते अलग होने का फैसला ले लिया था।
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस इस मुद्दे पर कई बार मजाक में बात कर चुकी हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।