Thu Apr 16, 2026 | Updated 02:01 AM IST
Bhushan Pradhan engagement news

क्या वाकई शादी करने वाले हैं अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान? वायरल खबरों पर यकीन करने से पहले जान लीजिए पूरी सच्चाई

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर की शादी की खबरें कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भूषण प्रधान ने एक पोटो पोस्ट की, जिसके बाद दोनों की वेडिंग डेट को लेकर हलचल मच गई है और फैंस हैरान रह गए। क्या वाकई ये दोनों शादी करने वाले हैं, चलिए आपको इन वायरल खबरों का सच बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 16:11 IST

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर कल से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, भूषण प्रधान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई और फैंस दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाने लगे। इस फोटो के सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि अनुषा और भूषण ने सगाई कर ली है। यहां तक कि दोनों की शादी की डेट भी सामने आ गई। चलिए आपको बताते हैं कि क्या वाकई इन दोनों ने सगाई कर ली है और इस पोस्ट की पूरी सच्चाई क्या है?

भूषण और अनुषा इस डेट पर करेंगे शादी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by B H U S H A N P R A D H A N (@bhushan_pradhan)

भूषण प्रधान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउं पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों के हाथ में अंगूठी है। लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन दोनों के इस रोमांटिक पोज और हाथों की अंगूठी ने सगाई की अटकलें तेज कर दीं। इस फोटो में लिखा था- "24 जुलाई, 2026...इस डेट को सेव कर लीजिए और हमारी शुरुआत के साक्षी बनिए।" इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि ये अनुषा और भूषण की शादी की तारीख है। बता दें कि भूषण और अनुषा का नाम पहले भी कई बार साथ जुड़ चुका है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें राघव को किस करना होगा...',जब शक्ति मोहन के सामने रखी गई थी ऐसी डिमांड; मजबूरी में कहनी पड़ी थी हां

अनुषा और भूषण की वायरल तस्वीर का ये है सच

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by B H U S H A N P R A D H A N (@bhushan_pradhan)

भूषण ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें जो लड़की नजर आ रही है, वो अनुषा नहीं हैं। कुछ देर पहले भूषण ने कुछ और फोटोज शेयर कीं और बताया कि ये उनकी आने वाली फिल्म की तारीख है और इन फोटोज में उनकी को-एक्ट्रेस का चेहरा भी नजर आ रहा है। ऐसे में अनुषा और भूषण की शादी की अटकलों पर फिलहाल विराम लग चुका है। बता दें कि उनके साथ नजर आ रहीं एक्ट्रेस का नाम सायली पाटिल है और 24 जुलाई को इनकी फिल्म रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- क्या जल्द शादी करने वाले हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश? एक्ट्रेस ने खुद कर दिया वेडिंग प्लान का खुलासा

करण कुंद्रा संग रिलेशन में थी अनुषा

अनुषा और करण कुंद्रा का ब्रेकअप सालों पहले हो चुका है। दोनों एक वक्त पर एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते थे। हालांकि, ब्रेकअप के बाद अनुषा ने करण पर कई आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था कि करण ने उन्हें धोखा दिया था।


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Anusha Dandekar, Bhushan Pradhan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।