Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:59 AM IST
Shakti Mohan Statement on kissing raghav juyal

'तुम्हें राघव को किस करना होगा...',जब शक्ति मोहन के सामने रखी गई थी ऐसी डिमांड; मजबूरी में कहनी पड़ी थी हां

फेमस डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि रियलिटी शो डांस प्लस के दौरान उन्हें राघव जुयाल को किस करने के लिए मजबूर किया गया था। वो कंफर्टेबल नहीं थीं लेकिन फिर भी....
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 14:00 IST

'मोहन सिस्टर्स' ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिर बात चाहे शक्ति मोहन की हो, नीति मोहन की हो या मुक्ति मोहन की, सभी ने अपने दम पर खुद को साबित किया है और आज एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी हैं। बात अगर शक्ति मोहन की करें, तो उन्होंने साल 2010 में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 2' जीता था और आज फेमस डांसर और कोरियोग्राफर हैं। शक्ति कुछ रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो एक डांस स्टूडियो की मालकिन भी हैं। शक्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए। 40 की उम्र में भी शक्ति सिंगल हैं और उन्होंने बताया कि फिलहाल वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं। उन्होंने 'डांस प्लस' शो के दौरान राघव और उनके किसिंग मोमेंट पर भी जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

राघव को किस करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं शक्ति मोहन

shakti mohan raghav kissing scene controversy

शक्ति मोहन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौराना बताया कि डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' के दौरान उन्हें राघव को किस करने के लिए जबरदस्ती मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थीं और ये उस क्लिप में उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "हमारे बीच दोस्ती का रिश्ता रहा है..हम हमेशा से एक-दूसरे को भाई-बहन की तरह परेशान किया करते थे, लेकिन शो में हमारे बीच रोमांटिक एंगल दिखाया जाने लगा। एक एपिसोड के दौरान मुझे कहा गया कि आपको राघव को किस करना होगा...मैं शॉक थी और मैं इसके लिए तैयार भी नहीं था, मैंने मना किया और कहा कि ये क्यों करना है...लेकिन फिर मैंने देखा कि रेमो सर भी किस करने के लिए बोल रहे हैं, तो फिर मुझे लगा कि अब तो सर भी कह रहे हैं...मैं मना नहीं कर पाई...मैं बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी, लेकिन मैंने वो मजबूरी में किया।"

यह भी पढ़ें- क्या जल्द शादी करने वाले हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश? एक्ट्रेस ने खुद कर दिया वेडिंग प्लान का खुलासा

पिता हो गए थे नाराज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shakti Mohan (@mohanshakti)

शक्ति मोहन ने ये भी बताया कि इस एपिसोड के बाद उनके पिता नाराज हो गए थे और कहने लगे थे कि मेकर्स ऐसा क्यों दिखा रहे हैं। शक्ति ने भी पहले यही सोचा था कि उनके पेरेंट्स पता नहीं क्या सोंचेगे। हालांकि, शक्ति ने साफ किया कि उनके और राघव के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है, दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। बता दें कि डांस प्लस रियलिटी शो में शक्ति बतौर मेंटर नजर आई थीं और राघव शो के होस्ट थे।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: फरहाना भट्ट से लेकर गौरव खन्ना तक, रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Shakti Mohan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।