Tue Mar 10, 2026 | Updated 12:32 AM IST
herzindagi
image

Priyanka Mohan Kaun Hain: कौन हैं साउथ की एक्ट्रेस प्रियंका मोहन? 'Made in Korea' सीरीज में कोरियन सितारों संग आ रही हैं नजर

साउथ की एक्ट्रेस प्रियंका मोहन 'Made in Korea' सीरीज में लीड रोल निभाने को लेकर चर्चा में हैं। साउथ फिल्मों में पहचान बनाने के बाद वो अब कोरियन स्टार्स के साथ नजर आने वाली हैं और इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 12:32 IST

साउथ की एक्ट्रेस प्रियंका मोहन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। प्रियंका साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं और अब वो रा कार्तिक के डायरेक्शन में बनी तमिल भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेड इन कोरिया' में नजर आ रही हैं। इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया था और ये सीरीज 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हैं। इस सीरीज का ट्रेलर आते ही प्रियंका सुर्खियों में आ गई थीं और लोग उनके बारे में सर्च करने लगे। चलिए आपको बताते हैं कि प्रियंका कौन है और कैसे वो कोरियन स्टार्स संग इस सीरीज का हिस्सा बनीं?

प्रियंका मोहन कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्रियंका अरुल मोहन का जन्म 20 नवंबर 1994 को हुआ था। यूं तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में एक कन्नड़ फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तमिल और तेलुगु सिनेमा से मिली। उनकी तमिल फिल्म 'डॉक्टर' 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई थी। प्रियंका, शिवकार्तिकेयन और नानी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वो सू्र्या के साथ फिल्म 'एथार्ककुम थुनिंधावन' और धनुष के साथ फिल्म 'कैप्टन मिलर' में काम कर चुकी हैं। प्रियंका मोहन, पवन कल्याण के साथ तेलुगु फिल्म ओजी का हिस्सा रही हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan Controversy: कौन है वो मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ वेकेशन मना रहे हैं कार्तिक आर्यन? तस्वीरों से खुली रिश्ते की पोल

क्या है 'Made in Korea' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'मेड इन कोरिया' एक क्रॉस-कल्चरल कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है। इसमें प्रियंका शेनबा नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं। इसमें उनके साथ साउथ कोरियन स्टार्स जैसे पार्क हये-जिन और नो हो-जिन लीड रोल में हैं। बचपन से ही शेनबा (प्रियंका) को कोरियन संस्कृति से लगाव है और कोरिया जाना उसका सपना है। कैसे वो कोरिया पहुंचती है, वहां कैसे उसका सामना कुछ कड़वी हकीकतों से होता है और कैसे वो अपनी पहचान बनाती है, ये कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब प्रियंका को ये समझ आता है कि उसके सपनों का कोरिया और हकीकत का कोरिया बहुत अलग है। ये सीरीज 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका ट्रेलर और बिहाइंड द सीन्स लीडियो सामने आते ही प्रियंका की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडया? टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद वायरल हुईं तस्वीरें


प्रियंका मोहन की सीरीज 'Made in Korea' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Priyanka Mohan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।