-1771401009675.webp)
ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में है जो बच्चों पर बनाई गई हैं। उनमें से एक और नई वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है हैलो बच्चों। कुछ दिन पहले अभिनेता विनीत कुमार सिंह की इस फिल्म की ऑफिशियल घोषणा हो गई है। ऐसे में इसका फर्स्ट लुक भी हमारे सामने आ गया है। साथ ही सीरीज का ऐलान भी हुआ है। ऐसे में इसका टीजर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि हैलो बच्चो कौन सी डेट को रिलीज हो रही है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हैलो बच्चों ओटीटी पर कब आने वाली है और आप इसे कहां देख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि हैलो बच्चों वेब सीरीज जो कि विनीत कुमार सिंह की है, यह काफी चर्चा में है। इस सीरीज में टीचर की भूमिका विनित कुमार निभा रहे हैं जो बच्चों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसे में लेटेस्ट टीजर में देखने को मिलता है कि बच्चे किस प्रकार उनकी रणनीतियों को इंजॉय कर रहे हैं, जिसे मंगलवार को मशहूर ओटीपी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
इसे भी पढ़ें - YouTube Down Worldwide: भारत से अमेरिका तक मच गया हड़कंप, जानें क्यों ठप हुआ यूट्यूब?
बता दें कि टीजर में कुछ बच्चे दिखाए गए हैं जो बड़े-बड़े सपने देखते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण कई समस्याओं का सामना भी करते हैं। फिर कैसे भी बच्चे अपने करियर को अच्छा बनाते हैं और एक शिक्षक के आधार पर किस प्रकार विनीत उनकी मदद करते हैं, इस सीरीज में ये सब दिखाया गया है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं इसका मजा आप 6 मार्च 2026 से ले सकते हैं।
Hello Bachhon, taqdeer jald badalne vali hai 💕📚
— Netflix India (@NetflixIndia) February 17, 2026
Watch Hello Bachhon, out 6 March, only on Netflix.#HelloBachhonOnNetflix pic.twitter.com/Gh5mHPnE1X
इस फिल्म को फिजिक्स वाला के संस्थापक और टीचर अलख पांडे की बायोपिक के रूप में भी माना जा रहा है। ऐसा कह रहे हैं कि विनीत कुमार सिंह इस सीरीज में उन्हीं की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में किस प्रकार उन्होंने शिक्षा के लेवल को बदला है इस फिल्म में दिखाया जाएगा। हो सकता है कि इस फिल्म में अलख पांडे की झलक भी दिखाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - ट्रेन का वो खौफनाक सफर, उसने बिस्किट खिलाया और मेरा सबकुछ लुट गया; आप न करें ये गलतियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।