Fri Feb 20, 2026 | Updated 07:14 AM IST
herzindagi
youtube

YouTube Down Worldwide: भारत से अमेरिका तक मच गया हड़कंप, जानें क्यों ठप हुआ यूट्यूब?

हाल ही में यूट्यूब के डाउन होने से लाखों यूजर्स को वैश्विक स्तर पर परेशानी हुई। कंपनी ने बताया कि यह समस्या उनके रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी के कारण हुई थी, जिससे होम पेज और ऐप्स पर वीडियो दिखना बंद हो गए थे। 
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 10:52 IST

अभी हाल ही में यूट्यूब डाउन होने की खबर सामने आई, जिसके कारण लाखों यूजर्स को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। वहीं कंपनी ने यूट्यूब क्यों डाउन हुआ, इसकी जानकारी दी है। आजकल ज्यादातर लोग अपना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। ऐसे में अचानक से यूट्यूब के डाउन हो जाने से उनका न केवल काम रोका बल्कि उनके जीवन पर भी एकदम से असर आया। लोगों के मन में यह सवाल उठा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो यूट्यूब डाउन हो गया। यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूट्यूब डाउन होने के पीछे क्या कारण था। पढ़ते हैं आगे...

क्यों हुआ यूट्यूब डाउन?

कंपनी में एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी रिकमेंडेशन सिस्टम में एक समस्या आई, जिसके कारण ऐसा हुआ। इस समस्या के चलते यूट्यूब पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जिसमें होम पेज के अलावा यूट्यूब ऐप, युट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स भी शामिल हैं, उन पर वीडियो दिखाई देनी बंद हो गई। 

New Project (14)

आगे कंपनी बताती है कि अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूट्यूब दोबारा से काम करना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी प्रॉब्लम को पूरी तरीके से खत्म करने के लिए कार्य जारी है।

इसको लेकर जल्दी जानकारी भी सामने आएगी।

दोबारा से चालू हुआ यूट्यूब

बता दें कि भारत के अलावा कई अन्य देशों पर भी इसका काफी प्रभाव देखने को मिला, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब दोबारा से यूट्यूब चालू हो गया है और बिल्कुल ठीक से काम कर रहा है। साथ ही आउटेज को ट्रैक करने वाले पोर्टल पर भी रिपोर्ट की संख्या एकदम कम हो गई है।

इसे भी पढ़ें - Youtube का सबसे लंबा वीडियो कौन-सा है? जानें क्यों इंटनरेट पर हो रहा वायरल

क्यों पॉपुलर है यूट्यूब?

बता दें कि यूट्यूब एक वीडियो प्लेटफार्म है। यह न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि इसके माध्यम से आज युवा काफी काम भी रहे हैं। इसमें लोग मूवी म्यूजिक सीरीज डॉक्यूमेंट्री आदि देखते हैं। वही भक्ति के गाने भी सुनते हैं। आजकल यह स्टूडेंट के साथ-साथ हर उम्र के लोगों में काफी प्रसिद्ध है। 

इसे भी पढ़ें - Youtube में 1 करोड़ व्यूज आने पर कितने मिलते हैं पैसे, इन्फ्लूएंसर बनने का शौक है तो जान लें ये जानकारी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।