herzindagi
does commenting on others reels impact your own ranking know engaging hacks

Instagram Secret: क्या दूसरों की रील्स पर कमेंट करने से बढ़ते हैं आपके व्यूज? जानें क्या है सच

इंस्टाग्राम पर हर दिन वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर्स, अपने पेज पर कोई भी रील डालने के बाद तुरंत दूसरों की वीडियो पर कमेंट करने लग जाते हैं। कई लोग तो दिनभर बस यही काम करते हैं, उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनके पेज के व्यूज बढ़ेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 16:54 IST

Instagram पर व्यूज पाने और कमाई करने की होड़ इस समय हर किसी को है। एक समय था जब लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल टाइम पास के लिए करते थे। आज वही प्लेटफॉर्म कई लोगों के लिए फुल-टाइम करियर बन गया है। लोग पूरे दिन रील्स बनाते हैं, हर दिन वीडियो डालते हैं कि शायद उनकी वीडियो वायरल हो जाएगी और उनकी वीडियो पर भी व्यूज आने लगेंगे। ऐसे में इस समय सोशल मीडिया पर इस समय कमेंट करने पर व्यूज आने की अफवाह फैल रही है। माना जा रहा है कि अगर आप किसी की वीडियो पर कमेंट करते हैं, तो आपकी वीडियो की रीच भी बढ़ने लगेगी। क्या ऐसा सच में होता है? आज के इस आर्टिकल में हम इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

क्या कॉमेंट करने पर बढ़ती है रीच?

सीधा फायदा नहीं होता- अगर आप सोच रही हैं कि आप हर दिन किसी यूजर्स की वीडियो पर कमेंट करेंगी और आपकी वीडियो पर भी बहुत सारे व्यूज आने लगेंगे, तो ऐसा नहीं है। केवल कॉमेंट करने से Instagram आपकी खुद की रील को अपने-आप ज्यादा लोगों तक नहीं दिखाने वाला। यह कोई सीक्रेट ट्रिक नहीं है, बस इससे फायदा यह होगा कि दूसरों की रील्स पर आने वाले यूजर्स हो सकता है कि आपके कॉमेंट को पढ़कर अट्रैक्ट हों और आपके पेज पर आए। वह आपका प्रोफाइल देख सकते हैं और अगर उनको आपकी रील पसंद आई, तो फॉलो करके जा सकते हैं, इसके अलावा रील्स भी देख कर जा सकते हैं। यह केवल संभावना पर आधारित है। यह अन्य यूजर्स की दिमाग पर निर्भर करता है। इंस्टाग्राम के हैक आपको पता होने चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

does commenting on others reels impact your own ranking know engaging hacks

क्या होगा फायदा?

केवल प्रोफाइल विजिट बढ़ सकती है- ऐसा करने से केवल प्रोफाइल विजिट बढ़ सकती है। अगर वाकई आपकी वीडियो अच्छी हैं, लेकिन फिर भी वीडियो पर व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो इससे आपको फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है केवल WhatsApp Status से भी लग सकता है Instagram प्रोफाइल का पता, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Generic कमेंट्स से नहीं होगा फायदा

अगर आप किसी की वीडियो पर नॉर्मल कमेंट करते हैं, तो इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। क्योंकि, इससे प्रोफाइल विजिट भी नहीं आएगी। अगर आप “Nice”, “Wow”, “Amazing” जैसे कमेंट करती हैं, तो इससे एंगेजमेंट बढ़ने जैसी चीजें नहीं होंगी।

Meaningful कमेंट्स पहुंचा सकते हैं फायदा

अगर आपके कॉमेंट अट्रैक्टिव या क्रिएटिव है, तो हो सकता है कि यूजर्स आपका कॉमेंट पढ़ने के बाद आपकी प्रोफाइल पर ज्यादा आए। इससे आपकी वीडियो पर व्यूज और फॉलोअर्स भी बढ़ने की उम्मीद होती है।

इसे भी पढ़ें- फोन बदलते समय यह 1 गलती पड़ सकती है भारी, हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगी आपकी WhatsApp चैट, जानें क्‍या करना रहेगा सही

does commenting on others reels impact your own ranking know engaging hackss

Instagram का एल्गोरिदम क्या देखता है?

इंस्टाग्राम पर आपकी रील पर व्यूज केवल कमेंट करने पर नहीं आने वाले। ध्यान रखें कि इंस्टाग्राम आपकी वीडियो के वॉच टाइम, Completion rate, कितने लोगों ने शेयर किया, वीडियो सेव कितने लोग कर रहे हैं और आपकी खुद की वीडियो पर कितने कमेंट आ रहे हैं, उसको महत्व देता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।