Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:59 AM IST
herzindagi
why my instagram video not getting views know posting mistakes

Instagram पर व्यूज नहीं आ रहे हैं? वीडियो अपलोड करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रही गलती, जानें क्या है सही तरीका

ऐसे कई यूजर्स होंगे, जो दिन-रात कंटेंट बना रहा है, ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं, फिर भी उसकी पोस्ट पर गिनती के ही व्यूज और लाइक्स आ रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह गलती कहां कर रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 10:09 IST

Instagram आज के समय में एक ऐसी एप बन गई है, जो केवल एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि कमाई का भी साधन बन गई है। ऐसे लाखों लोग हैं, जो हर दिन रील्स बनाते हैं और फोटो पोस्ट इसलिए करते हैं ताकि वह कमाई कर सके। हालांकि, हकीकत यह है कि Instagram पर व्यूज नहीं आने की वजह से आज कई यूजर्स मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके मुकाबले कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने थोड़ी सी मेहनत और सही टाइमिंग के साथ बड़ी ऊंचाई हासिल कर ली। उनकी रील्स वायरल हो गईं और फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए। ऐसे में वह अपने आपको उनसे तुलना कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि उनकी भी वीडियो पर व्यूज आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम पर व्यूज न आने के कुछ कारण बताएंगे। अगर आप भी यह गलती कर रही हैं, तो इसे ठीक कर सकती हैं।

Instagram पर व्यूज क्यों नहीं आ रहे हैं?

Audience के हिसाब से कंटेंट नहीं है- पहला कारण आपका कंटेंट हो सकता है। हो सकता है कि आप हर दिन टाइम से वीडियो डाल रही हैं और हैशटैग भी सही यूज कर रही हैं और फिर भी व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो कंटेट सही नहीं होगा। अगर आपकी वीडियो से ऑडियंस कनेक्ट नहीं कर पा रही है, तो वीडियो नहीं चलेगी। पहले आपको समझना होगा कि लोगों को किस तरह के कंटेंट ज्यादा पसंद आते हैं।

why my instagram video not getting views know posting mistakes1

Instagram Algorithm का ध्यान रखें

कई लोगों को यह बात नहीं पता कि आपकी वीडियो पर व्यूज इंस्टा एल्गोरिदम तय करता है। अगर आपकी वीडियो के शुरुआती सेकेंड अच्छा नहीं है और लोग आपकी वीडियो को स्किप करके जा रहे हैं, तो इंस्टाग्राम को लगता है कि आपकी वीडियो इंटरेस्टिंग नहीं है। ऐसे में एल्गोरिदम आपकी वीडियो को ज्यादा लोगों तक नहीं दिखाता और वीडियो में कम व्यूज आते हैं।

अपनी आवाज नहीं दे रहे

इंस्टाग्राम अपनी आवाज को ज्यादा वायरल करता है। अगर आपकी सभी वीडियो गाने पर है या किसी और के ऑडियो पर रिकॉर्ड की जा रही है, तो आपकी वीडियो ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचेगी। ओरिजिनल कंटेंट लोगों को ज्यादा पसंद आता है।

इसे भी पढ़ें- Facebook पर व्यूज नहीं आ रहे हैं? जानिये वीडियो अपलोडिंग की वो गलतियां जो अक्सर नए क्रिएटर्स करते हैं

कमेंट का रिप्लाई न करना

इंस्टाग्राम चाहता है कि अगर आपके फैंस आपकी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो आप उनका जवाब दे। इससे इंगेजमेंट बढ़ती है। शुरुआत में आपको कोशिश करना चाहिओ की आप लोगों से कनेक्ट हों। ऐसा करने पर वीडियो पर इंगेजमेंट आती है।

why my instagram video not getting views know posting mistakessdf

वीडियो की Quality अच्छी न होना

वीडियो पर व्यूज न आने का एक कारण क्वालिटी भी हो सकता है। अगर वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं है, तो लोगों वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं लेते। वीडियो अगर क्लियर है और अच्छी है, तो लोगों को वीडियो देखना अच्छा लगता है। इसलिए, कोशिश करें कि वीडियो अपलोड करते समय ब्लर न हो।

इसे भी पढ़ें- Youtube में 1 करोड़ व्यूज आने पर कितने मिलते हैं पैसे, इन्फ्लूएंसर बनने का शौक है तो जान लें ये जानकारी

Niche Clear न होना

एक सबसे बड़ी वजह टॉपिक भी हो सकता है। अगर आप हर दिन अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो बनाएंगी, तो एल्गोरिदम आपकी Niche नहीं समझ पाएगा। एल्गोरिदम आपकी सही ऑडियंस पहचान नहीं पाता और वीडियो लोगों को तक नहीं पहुंच पाती।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।