herzindagi
why my facebook video not getting views know reason and mistakes

Facebook पर व्यूज नहीं आ रहे हैं? जानिये वीडियो अपलोडिंग की वो गलतियां जो अक्सर नए क्रिएटर्स करते हैं

अगर आप सोच रहे हैं कि हर दिन वीडियो अपलोड कर देने से आप पैसे कमाने लग जाएंगे, तो ऐसा नहीं है। क्योंकि, वीडियो पोस्ट करने के दौरान भी आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 16:54 IST

सोशल मीडिया से पैसे कमाने का प्रयास इस समय हजारों-लाखों लोग कर रहे हैं। कई लोग हर दिन वीडियो और पोस्ट कर रहे हैं, ताकि उनकी वीडियो पर व्यूज आते रहे और उनका चैनल मोनेटाइज हो जाए। हर कोई जानता है कि अगर आप लगातार वीडियो पोस्ट करते रहेंगे, तो आपके पेज पर व्यूज आने लगेंगे। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो हर दिन वीडियो डाल रहे हैं, फिर भी उनके पेज पर व्यूज नहीं आ पा रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि आप वीडियो पोस्टिंग के दौरान कुछ गलतियां कर रहे हों। ऐसा इसलिए, क्योंकि, फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के दौरान भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे। इससे आप समझ पाएंगी कि आखिर आपकी वीडियो पर व्यूज क्यों नहीं आ रहे हैं।

मेरी फेसबुक वीडियो पर व्यूज क्यों नहीं आ रहे?

शुरुआती वीडियो बोरिंग हो- हो सकता है कि आप हर दिन जो वीडियो डाल रहे हैं, उसके शुरुआती सेकंड बोरिंग हो। आपकी वीडियो शुरुआत में लोगों को इंट्रस्टिंग न लगे, जिसकी वजह से लोग आपकी वीडियो को स्किप करके चले जाएंगे। आप अपनी वीडियो को सवाल या कुछ ऐसी बातों से शुरू करें, जो हुक फील करवाए।

वीडियो छोटा और क्लियर

वीडियो को लंबा बनाने के चक्कर में कई लोगों की वीडियो बोरिंग लगने लगती है। वह जरूरी बात को 2 से 3 मिनट बाद बताते हैं, जिससे लोग बोर हो जाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि वीडियो को छोटा और कैंची रखें। बेवजह लंबा वीडियो न बनाएं।

इसे भी पढ़ें- Youtube में 1 करोड़ व्यूज आने पर कितने मिलते हैं पैसे, इन्फ्लूएंसर बनने का शौक है तो जान लें ये जानकारी

why my facebook video not getting views know reason and mistakessd

कैप्शन नहीं डालना

वीडियो अपलोड करने के बाद आपको कैप्शन देना जरूरी है। बिना कैप्शन के लोगों को वीडियो के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। वीडियो किस मुद्दे पर है, इसके बारे में कैप्शन से ही पता चलता है।

सही हैशटैग यूज न करना

कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी वीडियो से जुड़ा हैशटैग यूज नहीं करते। उन्हें लगता है कि ट्रेंडिंग हैशटैग यूज करने से उनकी वीडियो चल जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं है, अगर आप वीडियो डालना चाह रही हैं, तो आपको अपनी वीडियो से जुड़े हैशटैग डालने चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या 10 हजार व्यूज आने पर पैसे देता है इंस्टाग्राम? जान लें ऑनलाइन इनकम का सही प्रोसेस

why my facebook video not getting views know reason and mistakes1

सबटाइटल के साथ वीडियो डालें

आज के समय में कई लोग वीडियो को बिना सुने भी देखना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए आप कैप्शन के साथ वीडियो डालें, इससे अगर वह रील्स म्यूट करके देख रहे हैं, तो इसमें उन्हें मदद मिलती है।

Regular पोस्ट कर रही हैं, तो ध्यान दें

हर दिन वीडियो पोस्ट कर रही हैं, तो समय का भी ध्यान रखें। सही समय पर वीडियो पोस्ट करना जरूरी होता है। अगर आप हर दिन सही समय पर वीडियो डालेंगी, तो आपकी वीडियो को रीच भी मिलेगी और व्यूज भी आएंगे। हर इन्फ्लूएंसर एक समय के अनुसार वीडियो डालते हैं। वीडियो अपलोड करने का सही समय आपको पता होना चाहिए।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।