Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:53 AM IST HZ Awards 2026
does sharing facebook reels with friends increase views

फेसबुक पर रील डालने के बाद व्यूज बढ़ाने के लिए दोस्तों से शेयर करती हैं वीडियो, जानें यह फायदेमंद होगा या नहीं?

अगर आप हर वीडियो को जबरदस्ती ग्रुप में पोस्ट करती हैं या लोगों को मैसेज करके देखने के लिए कहती हैं, तो ध्यान रखें कि इसका फायदा आपको ज्यादा दिनों तक नहीं मिलने वाला।  फेसबुक यह भी देखता है कि लोग आपके कंटेंट को कितनी देर तक देख रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 17:16 IST

फेसबुक से पैसे कमाने के लिए अगर आप भी रोज वीडियो और रील्स बनाकर खूब मेहनत कर रही हैं, तो इसके लिए आपको पहले कुछ जरूरी जानकारी पता होनी चाहिए। कुछ लोग वीडियो अपलोड करते ही इसे अपने दोस्तों को शेयर करने लग जाते हैं। कोई उसे हर फेसबुक ग्रुप में डाल देता है, तो कोई पर्सनल चैट में लिंक भेजकर व्यूज बढ़ाने की कोशिश करता है। उन्हें यह पता है कि ज्यादा शेयर मतलब ज्यादा व्यूज, लेकिन यह नियम आपके द्वारा शेयर करने पर लागू नहीं होता। ध्यान रखें कि फेसबुक का एल्गोरिदम सिर्फ शेयर पर काम नहीं करता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे कि क्या शेयर करने से व्यूज बढ़ते हैं।

क्या वीडियो शेयर करने से व्यूज आते हैं?

यह सच है कि वीडियो शेयर करने से व्यूज आते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यह फेसबुक के एल्गोरिदम पर निर्भर करता है। अगर कोई आपकी वीडियो खोलकर तुरंत बंद कर देता है या उसे कुछ सेकेंड देखकर बंद कर देता है, तो व्यूज तो गिने जाएंगे, लेकिन फेसबुक टाइम पर भी ध्यान देता है। फेसबुक से कमाई करने का तरीका सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको वीडियो में कंटेंट सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। 

Facebook video views

फेसबुक एल्गोरिदम ऑर्गेनिक एंगेजमेंट देखता है

फेसबुक ऑर्गेनिक एंगेजमेंट यानी असली दर्शकों की रुचि को ज्यादा ध्यान देता है। अगर रोज सेम लोग वीडियो देख रहे हैं और आपके द्वारा ही वीडियो शेयर की जा रही है, तो इस बात की जानकारी फेसबुक तक भी जाएगी। फेसुबक का एल्गोरिदम समझ जाता है कि यह वीडियो किसके द्वारा शेयर हो रही है। ऐसे में वीडियो पर रीच ज्यादा नहीं आती।

इसे भी पढ़ें- Instagram पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं और फॉलोअर्स नहीं? जानें क्या है कारण

कम वॉच टाइम से रीच घटती है

अगर आप रोज 20 लोगों को वीडियो शेयर करती हैं और उसमें से कुछ लोग वीडियो खोलते हैं और तुरंत बंद कर देते हैं, तो एवरेज वॉच ड्यूरेशन कम हो जाती है। ऐसा रोज होगा, तो फेसबुक को लगेगा कि आपकी वीडियो अच्छी नहीं है इसलिए लोग इसे पूरा नहीं देख रहे हैं। ऐसे में फेसबुक आपकी रील को आगे नए लोगों तक नहीं दिखाएगा।

organic engagement Facebook

फेसबुक पर व्यूज नहीं आएंगे

अगर वीडियो हर दिन शेयर करती हैं, तो एक दिन ऐसा होगा कि आपके पेज पर बिना शेयर किए व्यूज ही नहीं आएंगे। फेसबुक को लगेगा कि केवल शेयर किया जाता है, लेकिन कोई कॉमेंट नहीं आता। ऐसे में फेसबुक आपकी प्रोफाइल को फेस समझेगा और इसे स्पैम में डाल सकता है, जिससे आपके पेज पर व्यूज आना पूरी तरह से बंद हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Instagram पर मिलियन में व्यूज आने के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा, जानें क्या है कारण?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।