Fri Feb 13, 2026 | Updated 07:15 AM IST
herzindagi
why do i have more views than followers on instagram

Instagram पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं और फॉलोअर्स नहीं? जानें क्या है कारण

यूजर्स इस बात को मानते हैं कि अगर आपकी रील लोगों को पसंद आ रही है, वो उसे देख रहे हैं, शेयर कर रहे हैं या उस पर रुक रहे हैं, तो इंस्टाग्राम उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है। यही कारण है कि फॉलोअर्स कम होने के बावजूद वीडियो पर व्यूज आते रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 16:52 IST

इंस्टाग्राम पर ऐसे कई इन्फ्लूएंसर होंगे, जिनके वीडियो पर हर दिन व्यूज 5000 से ऊपर जा रहे होंगे। लेकिन फॉलोअर्स अभी भी केवल 500 या 200 से भी कम है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों लोग इस उम्मीद में एक्टिव रहते हैं कि वह एक दिन सोशल मीडिया से लाखों रुपये कमाएंगे। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी हर दिन केवल व्यूज आएंगे लेकिन फॉलोअर्स नहीं बढ़ेंगे, तो ब्रांड आपसे कैसे कनेक्ट करेगी? कई यूजर्स इस वजह से परेशान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। सबसे पहले आपको इसका कारण समझने की जरूरत है, इससे आप अपनी गलतियों के बारे में पता लगा पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फॉलोअर्स न बढ़ने के कुछ कारण बताएंगे।

यूजर को आपका कंटेंट वैल्यू वाला नहीं लगा

इंस्टाग्राम अपने एल्गोरिदम के अनुसार वीडियो को लोगों तक पहुंचाता है। यूजर्स को आपकी वीडियो देखने लायक लग रही है, तो वह रुक कर वीडियो को देखता है। इंस्टाग्राम इससे लगता है कि वीडियो अच्छी है, इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी रील दिखाता है। लेकिन अगर यूजर वीडियो देखने के बाद आपको फॉलो नहीं कर रहा है, इसका मतलब है कि उसे वीडियो में कुछ खास नहीं लगा। वह नहीं चाहता कि बार-बार आपकी वीडियो उसकी फीड में आए। इसलिए, वह आपको फॉलो करके नहीं जाता।

इसे भी पढ़ें- Instagram पर मिलियन में व्यूज आने के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा, जानें क्या है कारण?

why Instagram views but no followers

प्रोफाइल मजबूत नहीं है

कई यूजर्स रील्स देखने के बाद हो सकता है कि आपके अकाउंट पर आए, लेकिन आपका प्रोफाइल उन्हें मजबूत न लगे। वह आपके पेज पर डाली हुई अन्य वीडियो को देखते हैं और कंटेंट को देखते हैं। अगर उन्हें लगता है कि केवल 1 ही वीडियो अच्छी थी, लेकिन बाकी कंटेंट अच्छा नहीं था, तो फॉलो करके नहीं जाएगा। इसके अलावा बायो कन्फ्यूजन लग रहा है या यूजर को आपके बारे में पता नहीं लग पा रहा है, तो भी वह आपको फॉलो करके नहीं जाता।

इसे भी पढ़ें- Instagram पर स्टोरी को इन टिप्स की मदद से और भी क्रिएटिव बना सकती हैं आप, कमेंट करने से नहीं रुकेंगे आपके फैंस

Instagram follower growth

कंटेंट कंसिस्टेंट नहीं है

अगर आप हर दिन वीडियो नहीं डालती हैं और हर दिन अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो बनाती हैं, तो यूजर आपको फॉलो नहीं करेगा। जिस रील को देखकर वह आपके पेज पर आया है, अगर उससे जुड़ा और कंटेट उसे नहीं मिला, तो वह अलग-अलग टॉपिक के लिए एक अकाउंट को फॉलो नहीं करता। आज ट्रैवल, कल मोटिवेशन, परसों फनी रील बनाने से कोई फायदा नहीं। लोग उसी अकाउंट को फॉलो करते हैं, जिससे उन्हें फ्यूचर में भी वही वैल्यू मिले। Instagram से असली कमाई ब्रांड से होती है, इसलिए कंटेट अच्छा होना चाहिए। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।