
Instagram Reel Viral आज के समय में Instagram लोगों की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके जरिए कई लोग कमाई कर रहे हैं। कुछ लोग मूड फ्रेश करने के लिए इसे यूज करते हैं तो कुछ चैटिंग करने के लिए। इंस्टाग्राम की खास बात ये है कि आप इससे किसी से भी आसानी से कनेक्ट हो सकती हैं। साथ ही कई तरह की जानकारी भी हासिल कर सकती हैं।
बहुत से लोग इससे अपनी पहचान बना रहे हैं, फॉलोअर्स बढ़ा रहे हैं और कमाई भी कर रहे हैं। हालांकि अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वो रील पोस्ट करते हैं लेकिन वो वायरल नहीं होती हैं। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो हम आपको Instagram की एक ऐसी सेटिंग के बारे में बता रहे हैं जिससे आपकी रील वायरल हो जाएगी। आ न रचों इए जानते हैं-
-1768728225577.jpg)
अगर आपका Instagram अकाउंट अभी भी प्राइवेट है, तो सबसे पहले उसे Creator या Business अकाउंट में चेंज कर दें। यही वो बेसिक सेटिंग है जिसे ऑन करना बहुत जरूरी है। प्रोफेशन अकाउंट से आपको इनसाइट्स (Insights) मिलते हैं। इससे पता चलता है कि आपकी रील कितने लोगों तक पहुंची।
यह भी पढ़ें- Instagram Carousel Music: क्या आपने ट्राई किया इंस्टाग्राम का ये नया म्यूजिक फीचर? यहां समझें पूरा गाइड
Instagram में एक सेटिंग ऐसी है जिसे बहुत लोग इग्नोर कर देते हैं। Settings में जाकर Privacy और Account से जुड़ी सजेशन और डिस्कवरी वाली सेटिंग्स को ऑन कर दें। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आपकी रील पहुंचेगी।
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम उन्हीं अकाउंट्स को आगे बढ़ाता है, जिन पर लोग एक्टिव रहते हैं। इसलिए सिर्फ रील पोस्ट करना ही काफी नहीं है। कमेंट्स का जवाब दें, दूसरों की पोस्ट लाइक करें, शेयर करें और सेव भी करें। याद रखिए जितनी ज्यादा आपकी एक्टिविटी होगी, उतना ही Instagram आपकी प्रोफाइल और रील को लाेगों तक पहुंचाएगा।
Reel कब पोस्ट की जा रही है, इसकी टाइमिंग भी बहुत मायने रखती है। जब आपकी ऑडियंस ज्यादा ऑनलाइन रहती है, उसी समय रील डालने से कुछ घंटों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। इसके अलावा ट्रेंड में चल रहे ऑडियो का ही इस्तेमाल करें।
-1768728238327.jpg)
अगर आपको ये लगता है कि सिर्फ रील डालते ही वायरल हो जाएगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वीडियो की क्वालिटी, साफ आवाज, अच्छा फ्रेम और Reel के पहले तीन से चार सेकंड के बहुत जरूरी होते हैं। शुरू में अगर आपका वीडियो सभी को पसंद आ गया तो आपकी रील वायरल होती रहेगी।
सही सेटिंग, एक्टिव अकाउंट और लगातार अच्छा कंटेंट डालने से आपकी रील वायरल होगी। लंबा गैप न करें। वीडियो सा फोटो हर दूसरे दिन डालें।
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी रील वायरल हो जाए तो आपको ये सारे काम करने होंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।