
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल नहीं करता होगा। इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे से कनेक्ट रहना आसान हो गया है। इस पर लोग फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। एक दूसरे से बातचीत करते हैं। आधे से ज्यादा लोग तो इंस्टाग्राम से अच्छी कमाई भी करते हैं। अगर आप भी इंस्टाग्राम चलाती हैं और फोटो पोस्ट करना पसंद करती हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
इंस्टाग्राम ने फोटो कैरोसेल पोस्ट के लिए नया म्यूजिक फीचर लॉन्च किया है। अब सिर्फ रील्स या वीडियो ही नहीं, बल्कि फोटो वाले पोस्ट में भी म्यूजिक एड कर सकती हैं। इससे आपकी तस्वीरें और ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगेंगी और पोस्ट देखने वालों को अलग सा एक्सपीरियंस मिलेगा। हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं कि आप इस फीचर का कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1767602148689.jpg)
अब तक इंस्टाग्राम पर म्यूजिक का इस्तेमाल ज्यादातर रील्स और स्टोरीज में ही किया जाता था, लेकिन इस नए अपडेट के बाद आप एक ही पोस्ट में कई फोटो (कैरोसेल) डालते समय उसमें बैकग्राउंड म्यूजिक भी एड कर सकती हैं। जब भी कोई यूजर आपकी पोस्ट ओपन करेगा या फोटो स्वाइप करेगा, तो साथ में म्यूजिक भी प्ले होगा।
यह भी पढ़ें- Facebook से हर महीने कमाना चाहती हैं 20 हजार रुपये तक, तो रील्स डालते हुए इन 5 बातों का ध्यान रखना है जरूरी
ये फीचर हर तरह के यूजर्स के लिए है। अगर आप अपनी ट्रैवल फोटोज, फैमिली मोमेंट्स, किसी खास दिन की तस्वीरें या कोई यादगार पल शेयर करना चाहती हैं, तो म्यूजिक के साथ पोस्ट पर ज्यादा रिएक्शन मिलते हैं। अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए वीडियो बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
अब अपनी गैलरी से कम से कम दो फोटो सेलेक्ट करें। यही आपकी कैरोसेल पोस्ट होगी, जिसे लोग स्वाइप करके देखेंगे। फोटो सेलेक्ट करने के बाद नेक्स्ट पर टैप करें।
अब जब आप एडिटिंग स्क्रीन पर पहुंचेंगी, तो यहां आपको Add Music का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें। यहां आप कई तरह के ट्रेंडिंग म्यूजिक में से कोई सेलेक्ट कर सकती हैं। आप सर्च बार में जाकर कई अपनी पसंद की म्यूजिक भी सेलेक्ट कर सकती हैं। गाना सेलेक्ट करने के बाद म्यूजिक आपकी फोटो कैरोसेल से एड हो जाएगा।
-1767602159852.jpg)
अब चाहें तो आप कैप्शन भी लिख सकती हैं। इसके बाद ऊपर लिखे Share पर टैप कर दें। आपकी म्यूजिक वाली फोटो कैरोसेल पोस्ट शेयर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर एडिटिंग नहीं आती? बिना किसी ऐप के अब टेम्पलेट्स फीचर से बनाएं प्रोफेशनल Reels
इस नए फीचर से फोटो पोस्ट भी अब रील्स जैसी फील देने लगी हैं, बिना ज्यादा मेहनत के। अगर आप वीडियो बनाना नहीं चाहती लेकिन फिर भी अपनी पोस्ट को खास बनाना चाहती हैं, तो ये फीचर जरूर ट्राई करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।