
बिग बॉस 19 को फैंस ने काफी पसंद किया। इस सीजन के कई कंटेस्टेंट्स काफी चर्चा में रहे। इनमें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर और प्रणित मोरे समेत कई सदस्य शामिल थे। फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच इस शो में जोरदार झगड़े हुए थे हालांकि, बाद में इनकी ट्यूनिंग बेहतर हो गई थी। अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का नाम भी कई फैंस एक साथ जोड़ने लगे थे और बिग बॉस 19 के बाद की पार्टीज में इन दोनों की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुई थीं, लेकिन अब अमाल ने फरहाना के साथ एक ऐसा फोटो शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अमाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फरहाना भट्ट के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसमें फरहाना उनकी बाहों में नजर आ रही थीं। इस फोटो को वायरल होने में बिल्कुल देर नहीं लगी और फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? चलिए आप भी इस फोटो पर नजर डालिए और जान लीजिए पूरी बात।
-1770042621204.jpeg)
अमाल मलिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फरहाना भट्ट के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों एक पेड़ के पास खड़े दिख रहे थे और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इस फोटो पर अमाल ने हार्ट इमोजी भी लगाई थी। अमाल की बाहों में यूं फरहाना को देखकर फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि क्या ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी।
-1770043128418.jpeg)
अमाल और फरहाना की इस रोमांटिक फोटो ने सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद अमाल ने एक और स्टोरी पोस्ट करके इन अटकलों को विराम दे दिया। दरअसल, अमाल ने कुछ देर बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फरहाना भट्ट के साथ एक और रोमांटिक फोटो पोस्ट की, लेकिन इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-रिहर्सल डे 1। इससे साफ है कि ये तस्वीर इन दोनों के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमाल और फरहाना साथ में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है और कुछ ही वक्त में ये फैंस के सामने होगा। यूजर्स का कहना है कि ये दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगेंगे और इनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगाने वाली है।
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के इस प्रोजेक्ट का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Amaal Mallik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।