
बिग बॉस 19 को खत्म हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और तान्या मित्तल समेत शो के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अभी भी चर्चा में हैं। यहां तक कि कई सेलेब्स और उनके फैंस तो अभी भी सोशल मीडिया पर लड़ते-झगड़ते भी नजर आ जाते हैं। बिग बॉस 19 में कई कंटेस्टेंट्स के बीच का रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। कुछ कंटेस्टेंट्स की दुश्मनी, तो कुछ की नजदीकियों ने सुर्खियां बटोरी थीं। शो में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना की दुश्मनी भी चर्चा में रही थी। दोनों के बीच कुछ एपिसोड्स में तीखी बहस भी देखने को मिली थी, लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बन गया है। हाल ही में फरहाना भट्ट ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और एक पार्टी होस्ट की। इसमें गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी नजर आए। इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि अब ये अपनी दुश्मनी भूलकर आगे बढ़ गए हैं।
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट ने हाल ही में अपने 29वें बर्थडे की पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए, लेकिन सभी की नजरें गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पर टिक गईं। ये दोनों फरहाना की पार्टी में साथ आए और आकांक्षा, फरहाना को अपनी सौतली ननद कहती नजर आईं। इस पार्टी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी फरहाना ने बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद एक सेलिब्रेशन पार्टी रखी थी, लेकिन गौरव और आकांक्षा से पार्टी से नदारद रहे थे पर अब इनका फरहान की पार्टी में स्पॉट होना साफ करता है कि दोनों ने दुश्मनी भुला दी है। फरहाना के बर्थडे बैश में नीलम गिरि, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मीका सिंह और जहीर इकबाल समेत कई सेलेब्स नजर आए।
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट ने अपने बर्थडे बैश की खूबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें वो बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स और बाकी कई सेलेब्स के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Happy Birthday @Farrhana_bhatt 🎂 🥳🎉
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) March 15, 2026
Thank you for being an amazing co-star and a fiery true friend 🫂🤘🏻
I’m truly grateful that we could forgive each other for whatever went down in the past, & come together for one of my most special compositions.
Keep slaying, stay… pic.twitter.com/OyP4gqxv3L
अमाल मलिक ने भी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से फरहाना को एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया। फरहाना और अमाल के बीच भी बिग बॉस 19 में दुश्मनी थी। यहां तक कि एक एपिसोड में दोनों एक-दूसरे के परिवार पर भी कीचड़ उछालते नजर आए थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और साथ में एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं, जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।