herzindagi

'जिस रिश्ते की बुनियाद...', बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा के किया अजीबोगरीब पोस्ट, क्या कपल के रिश्ते में आई दरार?

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद यूजर्स अटकलें लगाने लगे कि उनकी शादी में सब ठीक नहीं है और दोनों के रिश्ते में कुछ दिक्कत चल रही है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 16:55 IST

बिग बॉस 19 के बाद से शो के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री काफी चर्चा में है। आकांक्षा जब बिग बॉस 19 फैमिली वीक में गौरव से मिलने आई थीं, तभी से दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। इसके बाद बिग बॉस 19 की कई पार्टीज में भी आकांक्षा, गौरव के साथ नजर आईं और दोनों की बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, आकांक्षा के चुलबुले अंदाज के लिए कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन गौरव हर बार अपनी पत्नी के सपोर्ट में खड़े नजर आए। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज भी शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार आकांक्षा ने कुछ ऐसा शेयर किया जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि कपल के बीच कुछ गड़बड़ चल रही है और इनके रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि आकांक्षा ने क्या पोस्ट किया था और क्यों कपल की शादी में दरार की खबरों ने तूल पकड़ा?

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस नोट में उन्होंने लिखा- "जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरते हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।" इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तो हम नहीं थे।" आकांक्षा का ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ और फैन अंदाजा लगाने लगे कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और आकांक्षा इस पोस्ट से अपनी शादी में चल रही दिक्कतों की तरफ इशारा कर रही हैं। कई लोगों से आकांक्षा के मां न बनने से फैसले से जोड़कर देखने लगे, तो कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में आकांक्षा पर सीधा निशाना साधा।

यह भी पढ़ें- गौरव खन्ना की पत्नी वायरल वीडियो में अपने डांस को लेकर हुईं ट्रोल, एक्टर ने दिया जवाब; बोले बहुत से लोगों को नहीं पता...

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के इस फैसले ने बटोरी थी सुर्खियां

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)


गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के घर के अंदर बात की थी कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो चाहते हैं कि वो पेरेंट बनें, लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हैं और वो अपनी पत्नी की भावनाओं की कद्र करते हैं और उनके फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे। जब बीबी हाउस में एस्ट्रोलॉजर आए थे, तब भी गौरव ने पेरेंटहुड के बारे में सवाल किया था और एस्ट्रोलॉजर ने जवाब में कहा था कि गौरव की पत्नी इस बारे में अब सीरियसली सोच रही हैं हालांकि, आकांक्षा ने सीधे शब्दों में इस बात को गलत बताया था और कहा था कि उनके दिमाग में ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद मीडिया राउंड में भी गौरव ने रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब देते हुए आकांक्षा का बचाव किया था। बिग बॉस 19 के बाद से कपल की निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में है और इस पोस्ट को भी फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि कपल की तरफ से इस बारे में कोई रिएक्ट नहीं किया गया है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि ये पोस्ट कपल की निजी जिंदगी से जुड़ा है या आकांक्षा ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ इशारा किया है।

  

यह भी पढ़ें- क्या वाकई बिग बॉस 19 में एक्टिंग कर रहे हैं गौरव खन्ना? पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा उन्हें रेड फ्लैग तो सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

 

बिग बॉस 19 के बाद से फैंस गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं और ऐसे में फैंस यही चाहते हैं कि इनके बीच सब ठीक हो। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।