Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:42 AM IST
herzindagi
akanksha chamola reaction on divorce news

'एक कपल के तौर पर हम...', गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी; क्या 10 साल बाद अलग हो रहे हैं दोनों के रास्ते?

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला बिग बॉस 19 के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के बाद से आकांक्षा चमोला कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि आकांक्षा और गौरव के बीच अनबन चल रही है और दोनों अलग होने वाले हैं। अब इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए गौरव ने पूरा सच बताया है।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 15:03 IST

गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 का खिताब अपने नाम किया। इस शो में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला फैमिली वीक में उनसे मिलने पहुंची थीं और इसके बाद से कई लोगों को कपल की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई, तो ट्रोलर्स ने दोनों के रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। शो खत्म होने के बाद भी आकांक्षा और गौरव का रिश्ता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और खासकर आकांक्षा कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। अपने डांस, बाथरूम फोटोज और कुछ स्टेटमेंट्स के चलते आकांक्षा को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। कुछ दिन पहले आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि गौरव और आकांक्षा के बीच कुछ ठीक नहीं है और कपल अपनी 10 साल की शादी को तोड़ने जा रहा है। अब इन खबरों पर गौरव ने रिएक्ट किया है और अपनी शादी टूटने की खबरों का पूरा सच बताया है।

क्या वाकई टूटने वाली है गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)


गौरव खन्ना ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में तलाक की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मैं समझ नहीं पाता कि इस तरह की खबरें कहां से आती हैं...मेरे हिसाब से ये उन कीबोर्ड वॉरियर्स का काम है, जो बस लिख देते हैं, लेकिन जिस इंसान के बारे में लिखते हैं, उससे सच्चाई पता करने की कोशिश भी नहीं करते हैं। आकांक्षा ने जो पोस्ट शेयर की थी, उसका हमारे तलाक से कोई लेना-देन नहीं है, वो उनकी वेब सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा थी...लोगों ने ऐसा समझ लिया कि हम अलग होने वाले हैं, मैं साफ करना चाहूंगा कि हम एक कपल के तौर पर साथ में बहुत खुश हैं...आकांक्षा ने एक्टिंग में वापसी की है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं, मैं हर कदम पर उसका साथ दूंगा, हम एक-दूसरे की फीलिंग्स की इज्जत करते हैं और हमेशा करेंगे, इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 'जिस रिश्ते की बुनियाद...', बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने किया अजीबोगरीब पोस्ट, क्या कपल के रिश्ते में आई दरार?

आकांक्षा चमोला ने भी तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)


गौरव खन्ना से पहले आकांक्षा ने भी तलाक की अफवाहों को गलत बताया था और कहा था कि उनकी शादी में कोई गड़बड़ नहीं चल रही है और उनकी पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है। वो उनकी सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा थी और वो अपनी पर्सनल बातें सोशल मीडिया पर डिस्कस नहीं करती हैं।


यह भी पढ़ें- गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर, वायरल डांस वीडियो पर मचा बवाल तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब


गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।