
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में हैं। शो को खत्म हुए लगभग 4 महीने का वक्त हो गया है, लेकिन गौरव और आकांक्षा किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरते रहे हैं। कभी दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आईं, तो कभी आकांक्षा अपने डांस मूव्स की वजह से लाइमलाइट में आईं। आकांक्षा इस बीच कई कारणों से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आईं और एक बार फिर से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक इवेंट का है और वेंट में संस्कृत मंत्र 'ओम शिवोहम' बज रहा था, यूजर्स का कहना है कि आकांक्षा इस दौरान अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देते हुई नजर आईं और इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरीखोटी सुनने को मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई लोग उनके बर्ताव को गलत बता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि उन्होने संस्कृति का अपमान कियाय है। दरअसल, आकांक्षा एक इवेंट में थीं, जहां संस्कृत मंत्र 'ओम शिवोहम' बज रहा था और इस दौरान आकांक्षा कुछ अजीब से एक्सप्रेशंस दे रही थीं, जिन्हें कुछ यूजर्स ने न केवल नोटिस किया, बल्कि उन्हें ट्रोल भी किया। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें नहीं पता कि कहां कैसे बर्ताव करना है, तो कई यूजर्स ने कहा कि गौरव और उनकी समझ में जमीन-आसमान का अंतर है। कुछ यूजर्स ने कमेंट में ये तक लिखा कि उन्हें इस बात की समझ नहीं है कि कहां कैसे बर्ताव करना है। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, कई यूजर्स आकांक्षा को सपोर्ट भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया और इस बात का बेकार में मुद्दा बताया जा रहा है।
View this post on Instagram
आकांक्षा चमोला को उनकी वेब सीरीज के प्रमोशनल इवेंट के दौरान को-एक्टर्स संग कोजी डांस करने के लिए ट्रोल किया गया था। इसके अलावा, आवेज दरबार संग उनके डांस वीडियो पर भी काफी बवाल हुआ था। इसके अलावा, एक शो में इंटिमेट सीन देने को लेकर भी आकांक्षा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं, लेकिन गौरव खन्ना हमेशा उन्हें सपोर्ट करते नजर आए।
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला बिग बॉस 19 के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। बेशक आकांक्षा कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं, लेकिन गौरव हर बार उन्हें सपोर्ट करते नजर आते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।