
बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को टेलीकास्ट हुआ था। ऐसे में इस सीजन को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। सीजन 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की थी और फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप रही थीं। इस सीजन के फिनाले के बाद भी कई कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। इनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट शामिल हैं। बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में भी फरहाना भट्ट छाई रही थीं और खबरों की मानें तो उन्हें खतरों के खिलाड़ी का ऑफर मिला है। हाल ही में बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट्स दुबई में हुई शो की ग्रैंड सक्सेस पार्टी में भी नजर आए थे। मीडिया इंटरव्यूज में भी बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स शो से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते नजर आते हैं। हाल ही में फरहाना भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो सलमान खान से शो के बाद कभी नहीं मिली हैं और उन्हें नहीं लगता कि वो उनसे मिलना चाहेंगे। उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने क्या कहा है?
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया कि वो बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद सलमान खान से नहीं मिली हैं। उन्होंने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा- मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई है...ग्रैंड फिनाले के बाद मेरी आज तक सलमान जी से कोई बात नहीं हुई है। फरहाना से इस इंटरव्यू में जब ये पूछा गया कि अगर उन्हें सलमान खान से मिलने का मौका मिले, तो क्या वो उनसे मिलना चाहेंगी? इसके जवाब में फरहाना ने कहा- "ये क्या बात हुई...बिल्कुल, वो सलमान खान हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो मुझसे कभी मिलना चाहेंगे। अगर एक फैन के तौर पर भी मैं उनसे मिलना चाहूं, तो भी वो मुझसे मिलना नहीं चाहेंगे। वो पूरे सीजन मुझसे नाराज रहे, शायद उन्हें मेरी पर्सनालिटी अच्छी नहीं लगी।"
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर चढ़कर मचाया हंगामा, बोल्ड डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट से जब ये पूछा गया कि वो सलमान खान को क्या मैसेज देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा- "मैं उन्हें क्या मैसेज देना चाहूंगी...मतलब...एक तो ये कि फरहाना भट्ट कभी गलत नहीं हो सकती पर हां उन्हें काफी चीजें बुरी लगी हैं मेरी...पर क्या ही मैसेज दूंगी मैं उन्हें।" बता दें कि बिग बॉस 19 में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को उनकी भाषा और व्यवहार के लिए कई बार लताड़ा था और उनके लड़ाई-झगड़ों को लेकर सलमान से उन्हें कई बार डांट पड़ी थी।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 हारने के बाद भी खुली फरहाना भट्ट की किस्मत, मिला धमाकेदार ऑफर; हाथ मलते रह गए गौरव खन्ना
बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट समेत शो के कई कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।