Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:59 AM IST
herzindagi
farrhana bhatt

रात भर सो नहीं पाई... खामेनेई की मौत पर छलका बिग बॉस-19 कंटेस्टेंट का दर्द, अब जमकर हो रही हैं ट्रोल

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने ईरानी नेता अली खामेनेई के निधन की खबरों पर दुख व्यक्त किया है, जिससे वह रात भर सो नहीं पाईं। उन्होंने खामेनेई को 'मसीहा' बताया। 
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 13:07 IST

अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ईरानी नेता अली खामेनेई के निधन की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। इस घटना पर 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने दुख व्यक्त किया है। एक मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खामेनेई एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने उनकी 'शहादत' की दुआ की और बताया कि इस खबर से कश्मीर के लोगों में काफी गम और बेचैनी का माहौल है। फरहाना के अनुसार, इस खबर ने कई लोगों के दिल को झकझोर दिया है और वे इस क्षति से काफी दुखी हैं।

फरहाना को पहुंचा दुख

बता दें कि ईरानी नेता अली खामेनेई के निधन की खबर ने फरहाना भट्ट को अपनी भावनाएं शेयर करने पर मजबूत कर दिया है और उन्होंने बताया है कि इस खबर को सुनने के बाद से वे काफी बेचैन हैं और रात भर सो नहीं पाईं।

फरहाना के अनुसार, सेहरी और नमाज के वक्त भी उनका मन भारी था क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने खामेनेई को कई लोगों के लिए मसीहा बताया और कहा कि वे हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें - टीवी की 'सीता' की बेटी ने रचाई शादी, दीपिका चिखलिया ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो; जानें क्या करती हैं जूही टोपीवाला?

छिड़ी एक नई बहस

ईरानी नेता अली खामेनेई के निधन पर फरहाना भट्ट द्वारा दिए गए शोक संदेश ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। फरहाना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कुछ यूजर्स ने गलत शब्दों के साथ उनके बयान को कट्टरपंथ से जोड़कर देखा। तो एक यूजर ने लिखा कि देश में अलग-अलग तरह की विचारधारा वाले लोग मौजूद हैं, जो ऐसे बयानों का समर्थन करते हैं।

कुछ लोगों ने उनके 'बिग बॉस 19' के सफर को याद करते हुए कहा कि अच्छा हुआ कि वह शो नहीं जीतीं और गौरव खन्ना को जीत हासिल हुई। लोगों का मानना है कि उनकी सोच शो के विजेता बनने लायक नहीं थी।

फरहाना के लॉइफस्टाइल पर सवाल?

फरहाना के लॉइफस्टाइल और उनके पहनावे को लेकर भी सवाल उठाए गए। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा कि यदि वह इतनी ही धार्मिक और परंपराओं को मानने वाली हैं, तो वह खुद बुर्का क्यों नहीं पहनतीं?

ट्रोलिंग के बीच कुछ यूजर्स ने उन्हें कुछ सलाहें भी दी हैं। एक इंटरनेट यूजर ने फरहाना से गुजारिश की कि वे ऐसे सेंसिटिव इंटरनेशनल इश्यूज पर बिना पूरी सच्चाई जाने टिप्पणी न करें।

इसे भी पढ़ें - Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda से पहले इन फिल्मी जोड़ों ने भी राजस्थान के शाही महलों में लिए हैं सात फेरे, 90s की एक एक्ट्रेस का नाम भी है शामिल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।