Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:08 AM IST
herzindagi
Juhi Topiwala wedding photos

टीवी की 'सीता' की बेटी ने रचाई शादी, दीपिका चिखलिया ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो; जानें क्या करती हैं जूही टोपीवाला?

रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया ने हर घर में अपनी जगह बनाई थी। सालों बाद भी उनकी वही छवि फैंस के दिलों में है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी जूही की शादी का वीडियो शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी बेटी और दामाद क्या करते हैं?  
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 14:27 IST

दूरदर्शन पर आने वाली रामायण में सीता का किरदार निभाकर हर घर और दिल में जगह बनाने वाली दीपिका के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके घर शहनाई गूंजी है। उनकी बेटी जूही की शादी हो गई है। इस शादी को दीपिका ने एकदम प्राइवेट रखा था और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें और मोमेंट्स हैं, जिसके बाद फैंस को पता चला कि दीपिका अब सास बन गई हैं। उन्होंने जिंदगी के नए चैप्टर के लिए अपनी बेटी और दामाद को बधाई भी दी है। चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका की बेटी जूही और उनके दामाद क्या करते हैं?

शादी के बंधन में बंधीं दीपिका चिखलिया की बेटी जूही टोपीवाला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया और हेमंत टोपीवाला की बेटी जूही टोपीवाला शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शादी की खूबसूरत तस्वीरें हैं। इस वीडियो में इंटिमेट वेडिंग की झलक दिखाई दे रही है। वरमाला के वक्त जूही, उनके पति और पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। इसके बाद न्यूली मैरिड कपल पर फूलों की बारिश की गई। जूही का वेडिंग लुक भी काफी प्यारा लग रहा है। उन्होंने पेस्टल लहंगे के साथ डायमंड सेट और लाइट वेडेट इयररिंग्स और छोटी सी नोजपिन को कैरी किया। उन्होंने इस मौके पर बाल खुले रखे थे। वहीं दीपिका सिल्क की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने वेलवेट रेड दुपट्टा और टेंपल ज्वैलरी को स्टाइल किया।

यह भी पढ़ें- Dipika Chikhlia Birthday: पहले कभी नहीं देखा होगा 'माता सीता' का ये अवतार, ये रही रामायण फेम दीपिका चिखलिया की फिल्म लिस्ट

क्या करते हैं दीपिका की बेटी और दामाद?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका की बेटी ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं हैं। वो अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। बात अगर उनके दामाद की करें, तो उनका नाम दिविज अग्रवाल है। वो क्या करते हैं, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट प्राइवेट है। बता दें कि दीपिका चिखलिया ने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से साल 1991 में शादी की थी। कपल की दो बेटियां निधि और जूही हैं। दोनों ही स्पॉटलाइट से दूर रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां जूही पापा के बिजनेस को संभाल रही हैं, वहीं निधि एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।

 यह भी पढ़ें- Dipika Chikhlia Birthday: मिलिए टीवी सीरियल 'रामायण' की सीता के असली परिवार से


दीपिका चिखलिया की बेटी जूही की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन फोटोज को खूब प्यार दे रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Courtesy: Insgagram/Dipika Chikhlia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।