Sat Feb 28, 2026 | Updated 05:49 AM IST
herzindagi
Deepika Chikhalia life Special story

Dipika Chikhlia Birthday: पहले कभी नहीं देखा होगा 'माता सीता' का ये अवतार, ये रही रामायण फेम दीपिका चिखलिया की फिल्म लिस्ट

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी दीपिका चिखलिया रामानंद सागर के निर्देशन में बनी धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हो गई थी। 
Editorial
Updated:- 2024-04-26, 14:59 IST

90 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण तो आप सभी को याद होगी, जिसे देखने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगा करती थी। इस शो में एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने देवी सीता का किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने राज किरण के साथ फिल्म सुन मेरी लैला से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया बल्कि कन्नड़, मलयालम, तमिल बंगाली भाषा की फिल्मों में भी नजर आई। माता सीता के रूप में मशहूर एक्ट्रेस दीपिका को अधिकतर लोग केवल रामायण शो में काम करने की वजह से जानते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि एक्ट्रेस ने इस शो से पहले भी कई फिल्मों में काम जिसमें उनके लुक को देख आप हैरान रह जाएंगे। इस लेख में आज हम आपको एक्ट्रेस की उन फिल्मों की लिस्ट बारे में बताने जा रहे हैं।

बचपन से एक्ट्रेस को एक्टिंग का शौक

Deepika chikhalia actress life

इसे भी पढ़ें- बेहद फिल्‍मी है 'रामायण की सीता' दीपिका चिखलिया की लव स्टोरी

29 अप्रैल, 1965 को मुंबई में जन्मीं दीपिका को बचपन से एक्टिंग का शौक था। स्कूल के समय उन्होंने कई नाट्य कार्यक्रम में भाग लिया था। अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वह जब 4 साल की थी उनके पिता का ट्रांसफर कोलकाता में हुआ। एक पार्टी के दौरान बंगाली फिल्मों के जाने-माने अभिनेता उत्तम कुमार ने जब उन्हें देखा तो उन्होंने अपनी फिल्म में दीपिका को बाल कलाकार के रूप में लेने की बात कही। हालांकि, उस समय दीपिका काफी छोटी थी।

इस वजह से उनके माता-पिता ने उन्हें फिल्म में काम करने से मना कर दिया। 'सुन मेरी लैला' फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार के रूप में काम किया था। इसके बाद राजश्री प्रोडक्शन ने उन्हें एक शो में पेइंग गेस्ट के रूप में काम करने के लिए कहा जिसके लिए एक्ट्रेस ने हां कर दिया था।

दीपिका ने कई शोज में किया काम

deepika chikhalia birthday movie list

राजश्री प्रोडक्शन के इस धारावाहिक में काम करने के बाद एक्ट्रेस के पास टीवी शो की लाइन लग गई थीं। इसके बाद उन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक विक्रम बेताल में काम किया। दीपिका ने 'भगवान दादा', 'चीख', 'खुदाई', 'रात के अंधेरे में' जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1992 में एक्ट्रेस ने बंगाली फिल्म 'आशा ओ भालोबाशा' और तमिल फिल्म 'नांगल' में काम किया।

इस फिल्म में निभाया मां का किरदार

दीपिका चिखलिया ने साल 2018 में आई बॉलीवुड एक्टर की फिल्म 'बाला' में उन्होंने यामी गौतम की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी छोटा रोल निभाया था।

राजनीति में आजमाया दीपिका चिखलिया ने हाथ

birthday special deepika chikhlia

दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में गुजरात के वडोदरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें- Dipika Chikhlia Birthday: मिलिए टीवी सीरियल 'रामायण' की सीता के असली परिवार से

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- IMDb, Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।