Wed Apr 15, 2026 | Updated 04:03 AM IST
Doordarshan Ramayana facts

जब 'रामायण' की वजह से बदलना पड़ता था सरकारी मीटिंग्स का समय, 45 मिनट तक एक स्टॉप पर रुका करती थी ट्रेन; बिना VFX के 39 साल पहले इस सीरियल ने रचा था इतिहास

रणबीर कपूर की 'रामायण' का फर्स्ट लुक कुछ ही दिन पहले आउट हुआ। जहां कुछ लोगों ने इसे प्यार दिया, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि इस नई 'रामायण' में वीएफएक्स और तकनीक तो भरपूर है, लेकिन असली वाली फीलिंग की कमी है। इसी बीच फैंस को साल 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुई अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की 'रामायण' की याद दिला दी। चलिए आपको उस आइकॉनिक सीरियल से जुड़े दिलचस्प किस्से बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 22:46 IST

क्या आप मान सकती हैं कि एक ऐसा सीरियल था जिसकी वजह से कैबिनेट मीटिंग्स का टाइम बदलन पड़ता था?
एक ऐसा टीवी सीरियल जिसकी वजह से ट्रेन लेट चलती थी?
अगर आप सोच रही हैं कि हम मजाक कर रहे हैं, तो आप गलत हैं, क्योंकि ये बात पूरी तरह सच है। हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर की 'रामायण' की। ये सीरियल साल 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल को आज भी याद किया जाता है और हमेशा किया जाएगा और जब कोरोना काल में इस सीरियल को दूरदर्शन पर दोबारा ऑनएयर किया गया था, तो इसके कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

हाल ही में जब रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का फर्स्ट लुक आउट हुआ, तो एक बार फिर लोगों के जेहन में टीवी की इस 'OG रामायण' की यादें ताजा हो गईं और लोग इस फिल्म के फर्स्ट लुक की तुलना दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल के आइकॉनिक सीरियल 'रामायण' से करने लगे। बेशक रणबीर कपूर की 'रामायण' का फर्स्ट लुक शानदार था, लेकिन फैंस के दिल में इस पुराने सीरियल ने कुछ ऐसी जगह बनाई हुई है, जो शायद फैंस अब किसी और सीरियल को नहीं देना चाहते हैं। वीएफएक्स और सोशल मीडिया के जमाने से बिल्कुल दूर 39 साल पहले इस सीरियल ने लोगों में भक्ति के ऐसे रंग में रंग दिया था, जो आज तक सभी पर चढ़ा हुआ है। चलिए आपको इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।

एक मरीज के लिए प्लेन से भिजवाया गया था एपिसोड

ramayana serial stories
टीवी सीरियल 'रामायण' का हर एपिसोड उस वक्त पर फैंस को बेहद पसंद आता था। इस शो का असर कुछ यूं था कि साउथ के एक बिजनेसमैन ने जब लक्ष्मण को टीवी पर मूर्छित होते देखा, तो उनकी तबियत खराब हो गई थी। तब प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक स्पेशल क्लिप उस पेशेंट्स को ये समझाने के लिए भेजी गई थी कि लक्ष्मण सही सलामत हैं।

एक ही स्टेशन पर 45 मिनट रुकती थी ट्रेन

An Epic Life: Ramanand Sagar: From Barsaat to Ramayan नाम की किताब में 'रामायण' सीरियल से जुड़े कई किस्सों का जिक्र है। उसमें ये भी बताया गया है कि रविवार को सुबह 9 बजे एक ट्रेन रामपुर नाम के स्टेशन पर पहुंच जाती थी और ड्राइवर, यात्री और गार्ड सभी वेटिंग रूम में चले जाते थे और टीवी के सामने हाथ जोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे और उस वक्त 45 मिनट तक सभी रामायण देखा करते थे।

यह भी पढ़ें- Dipika Chikhlia Birthday: पहले कभी नहीं देखा होगा 'माता सीता' का ये अवतार, ये रही रामायण फेम दीपिका चिखलिया की फिल्म लिस्ट

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को राम-सीता मानने लगे थे लोग

ramayana serial unknown fcts
रामायण को लोग इस तरह पसंद करने लगे थे कि लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को राम-सीता की तरह पूजने लगे थे। यहां तक कि दिल्ली के आईपी स्टेडियम में कार्यक्रम में जब अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी (रात, सीता और लक्ष्मण) पहुंचे थे, तो लोग उनके गले में मालाएं डालना शुरू कर देते थे। यहां तक कि ये तीनों जब भी किसी इवेंट में जाते थे, तो लोग पैर छूने लगते थे।

 

यह भी पढ़ें- टीवी की 'सीता' की बेटी ने रचाई शादी, दीपिका चिखलिया ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो; जानें क्या करती हैं जूही टोपीवाला?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।