
साल 1998 में आई शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला की फिल्म 'दिल से' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी और ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, विदेश में फिर भी इस फिल्म की कमाई अच्छी रही थी। दिल से भले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में होती है। खासकर, इस फिल्म का म्यूजिक फैंस को बहुत पसंद आया था। यूं तो इसके सभी गाने हिट रहे थे, लेकिन इस फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग 'छैया छैया' की बात ही कुछ और रही। ये गाना आज भी फैंस लूप पर सुनना पसंद करते थे। इस गाने में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा चलती ट्रेन की छत पर थिरकते नजर आए थे, लेकिन क्या आपको पता है कि ये गाना मलाइका से पहले और भी कई एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था और उन्हीं में से एक रवीना टंडन थीं। रवीना ने एक खास वजह से इस गाने को ठुकरा दिया था। इसका खुलासा उन्होंने सालों बाद किया था। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
View this post on Instagram
'दिल से' फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग 'छैया छैया' रवीना टंडन को ऑफर हुआ था। रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मणिरत्नम उनके पास इस गाने का ऑफर लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकराते हुए कहा, "आपकी फिल्म का हिस्सा बनने की मेरी बहुत इच्छा है, लेकिन मुझे बहुत खेद है कि मैं ऐसा नहीं कर सकती.." रवीना ने ये भी कहा कि ये एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर उन्हें आज भी पछतावा होता है, लेकिन जिंदगी में हर चीज कर पाना पॉसिबल नहीं होता है। रवीना ने बताया कि उन्होंने इस गाने को करने के लिए इसलिए मना किया था, क्योंकि वो आइटम गर्ल का टैग नहीं लेना चाहती थीं। रवीना ने इस बातचीत में बताया था कि 'रक्षक' के गाने 'शहर की लड़की' के बाद उन्हें कई आइटम नंबर ऑफर हुए थे, लेकिन उन दिनों स्टीरियोटाइप होना बहुत आसान था और वो ऐसा नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों मलाइका अरोड़ा से पहले इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था 'छैया छैया' गाने का ऑफर

'छैया छैया' गाने से मलाइका अरोड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान मिली थी और ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने ने मानो उनकी किस्मत ही पलट दी थी। मलाइका से पहले ये गाना शिल्पा शेट्टी, शिल्पा शिरोडकर और रवीना टंडन समेत कई एक्ट्रेसेस के पास पहुंचा था, लेकिन कहीं भी बात नहीं बनी। इसके बाद फराह खान, मलाइका के पास ये गाना लेकर पहुंची थीं, मलाइका ने इस चैलेंज को स्वीकारा और इस गाने के लिए हामी भरी और उसके बाद इस गाने ने इतिहास रच दिया।
'छैया छैया' गाना आज सालों बाद भी फैंस के फेवरेट डांस ट्रैक्स की लिस्ट में शुमार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।