Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:44 AM IST
akshay kumar love life

'मैं ऐसी लड़की नहीं हूं जिसके साथ तुम....', जब रवीना टंडन ने किए थे अक्षय कुमार को लेकर चौंकाने वाले दावे, शिल्पा शेट्टी ने भी लगाया था धोखा देने का इल्जाम

अक्षय कुमार फिलहाल अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। कुछ महीने पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल पूरे हुए हैं। 90 के दशक में अक्षय अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहे थे और रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी ने उन पर कई आरोप भी लगाए थे।
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 19:49 IST

बॉलीवुड के गलियारों स्टार्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आना काफी आम है। चाहे कोई भी दौर हो, इंडस्ट्री से सितारों के अफेयर्स की खबरें आती रहती हैं। अक्षय कुमार, जो कि इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, उनके रिलेशनशिप के किस्से भी एक वक्त पर फिल्मी गलियारों में काफी वायरल हुए थे। अक्षय ने 2001 में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की थी और पिछले 25 साल से दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन शादी से पहले अक्षय का नाम कई बी टाउन हसीनाओं के साथ जुड़ा। शिल्पा शे्टी, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा और रेखा संग उनके अफेयर्स की बातें किसी से छुपी नहीं रहीं। एक वक्त पर रवीना ने अक्षय को लेकर कई दावे किए थे और शिल्पा शेट्टी ने भी खिलाड़ी कुमार पर कई आरोप लगाए थे। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

रवीना टंडन ने अक्षय कुमार पर लगाए थे कई आरोप

raveena tandon shilpa shetty akshay kumar controversy
रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी 90 के दशक में काफी चर्चा में थी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की तो फैंस तारीफ करते ही थे, लेकिन ऑफस्क्रीन भी इनका रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा था। रवीना टंडन ने स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार पर धोखा देने के आरोप लगा थे। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने रेखा और सुष्मिता के साथ अक्षय को रंगे हाथों पकड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो 1996 में आई फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान, रेखा और अक्षय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। एक और इंटरव्यू में रवीना ने ये भी कहा था कि उनके लिए रिश्ते में ईमानदारी काफी मायने रखती है, लेकिन अक्षय के लिए नहीं। खबरें ये भी थीं कि अक्षय और रवीना की सगाई हो गई थी। रवीना ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, "मैं ऐसी लड़की बिल्कुल नहीं हूं...जिसके साथ तुम रहो और फिर उसे छोड़ दो।" रवीना ने अक्षय पर आरोप लगा था कि अक्षय ने उनसे सगाई के बाद और भी दो एक्ट्रेसेस से सगाई की थी।

यह भी पढ़ें- 'अमित मेरे ही रहेंगे...', जया बच्चन की इस एक लाइन ने तोड़ दिया था अमिताभ और रेखा का रिश्ता, एक्ट्रेस ने जवाब में कही थी ये बात

शिल्पा शेट्टी ने अक्षय को लेकर कही थी ये बात

raveena tandon shilpa shetty akshay kumar controversy
अक्षय कुमार का रिश्ता शिल्पा शेट्टी के साथ भी चर्चा में रहा था। खबरें थीं कि रवीना से अलग होने के बाद अक्षय और शिल्पा ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। शिल्पा ने भी अक्षय पर धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि जब वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, उस समय अक्षय, ट्विंकल के करीब आने लगे थे। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा था कि अक्षय के धोखे से उन्हें गहरा सदमा लगा था। बता दें कि अक्षय ने भी बाद में एक इंटरव्यू में शिल्पा और रवीना संग उनके रिश्ते को स्वीकारा था।

 

यह भी पढ़ें- क्या रेखा की वजह से टूटा था अक्षय कुमार-रवीना टंडन का रिश्ता?


अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की तरह ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं।। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।