Sun Mar 8, 2026 | Updated 03:52 AM IST
herzindagi
image

'अमित मेरे ही रहेंगे...', जया बच्चन की इस एक लाइन ने तोड़ दिया था अमिताभ और रेखा का रिश्ता, एक्ट्रेस ने जवाब में कही थी ये बात

रेखा और अमिताभ एक वक्त पर एक-दूसरे के प्यार में थे। कहा जाता है कि जया संग शादी के बाद भी अमिताभ और रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं और तभी जया ने कुछ ऐसा किया कि इन दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 10:12 IST

कहते हैं कि कुछ प्रेम कहानियां वक्त की मोहताज नहीं होतीं और सालों बीत जाने के बाद भी उन्हें याद किया जाता है। बॉलीवुड के गलियारों में भी इश्क की ऐसी कई कहानियां हैं। राज कपूर-नरगिस से लेकर रेखा-अमिताभ तक, फिल्मी गलियारों में कई मोहब्बत की कहानियां हैं, जो भले ही मुकम्मल नहीं हो सकीं, लेकिन जिन्हें गाहे-बगाहे कहा और सुना जाता है। कहते हैं कि अमिताभ बच्चन और जया की शादी के बाद अमिताभ और रेखा का प्यार परवान चढ़ रहा है, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं और इसकी चर्चे फिल्मी गलियारे में भी होने लगे थे। ये खबर जब जया बच्चन तक पहुंची, तो कैसे उनकी एक लाइन ने इन दोनों के रिश्ते की किस्मत बदल दी, चलिए आपको बताते हैं।

जया बच्चन की एक लाइन ने बदल दी थी रेखा और अमिताभ के रिश्ते की तकदीर

amitabh rekha and  jaya
रेखा और अमिताभ के प्यार की दास्तां अधूरी रह गई, हालांकि आज भी रेखा कई इंटरव्यूज और बातचीत के दौरान अमिताभ के लिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। बताया जाता है कि दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1976 में फिल्म दो अंजाने के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें जया ने एक बार अमिताभ की गैर मौजूदगी में रेखा को घर बुलाया था। एक पॉडकास्ट में लेखक और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी ने बताया था कि कुली की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ संग हादसा हुआ था, तो जया ने उनका खूब साथ दिया था और इस बात से अमिताभ काफी प्रभावित हुए थे। उस समय पर अमिताभ और जया के बीच चीजें बदलने लगी थीं, लेकिन अमिताभ और रेखा की नजदीकी कम नहीं हो रही हैं। ऐसे में जया ने रेखा को अपने घर पर बुलाकर उनसे कुछ ऐसा कहा था कि रेखा ने अपने कदम पीछे खींच लिए। जया ने कहा था, "अमित मेरे हैं और मेरे ही रहेंगे...मैं अमित को कभी नहीं छोड़ूंगी।" कहा जाता है कि इसके बाद रेखा और अमिताभ का रिश्ता टूट गया।

यह भी पढ़ें- तो इस वजह से अलग हुए थे अमिताभ बच्चन-रेखा के रास्ते! सालों बाद एक्ट्रेस की दोस्त ने खोला था राज

आखिरी बार इस फिल्म में साथ नजर आए थे अमिताभ और रेखा

jaya rekha and amitabh
अमिताभ, रेखा और जया आखिरी बार यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि ये इनकी असली कहानी थी। इस फिल्म में भी अमिताभ और रेखा के बीच अफेयर दिखाया गया था, जबकि जया, अमिताभ की पत्नी थीं। फिल्म में भी कई ऐसे डायलॉग्स हैं, जो इनकी असल जिंदगी से जुड़े हुए लगते हैं।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात


रेखा और अमिताभ के रास्ते अलग हुए सालों हो चुके हैं, लेकिन इनकी कहानी से जुड़े पुराने किस्सों का जिक्र गाहे-बगाहे हो ही जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।